Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, इन विभागों से जुड़े फैसले पर लग सकती है मुहर… मिलेगा खास तोहफा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 Jul 2025 7:56 AM

विज्ञापन

Bihar Cabinet (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी, जिनमें कई विभागों से जुड़े एजेंडों पर मुहर लग सकती है. युवाओं और महिलाओं के लिए सीएम नीतीश खास फैसले ले सकते हैं. तो वहीं आरक्षण को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज होने वाली है. जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न विभागों से जुड़े एजेंडों पर मुहर लगा सकते हैं. इस बैठक में खासकर युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर मुख्य रूप से चर्चा हो सकती है. दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार युवा आयोग के गठन को मंजूरी दी थी. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, आज नीतीश कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा’ योजना के तहत कौशल विकास के लिए नई राशि या इंटर्नशिप प्रोग्राम को लेकर ऐलान कर सकते हैं.

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

इधर, महिलाओं को लेकर कहा जा रहा है कि, दीदी की रसोई, महिला हाट या फिर पिंक बस सेवा को विस्तार मिल सकता है. इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करें तो, शिक्षा क्षेत्र में और भर्तियां निकाली जा सकती है. जबकि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नई परियोजनाओं की शुरूआत को लेकर मुहर लग सकती है. कुल मिलाकर देखा जाए तो, रोजगार, शिक्षा, और महिला कल्याण जैसे क्षेत्रों में नई योजनाओं की सौगात मिल सकती है.

आरक्षण पर हो सकती है चर्चा

वहीं, कैबिनेट में आरक्षण को लेकर चर्चा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है. दरअसल, हाल ही में पटना उच्च न्यायालय ने 50% से 65% तक आरक्षण बढ़ाने के कानून को रद्द किया था, जिसे सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रही है. ऐसे में आज की कैबिनेट की बैठक में आरक्षण नीति को लेकर बातचीत हो सकती है.

किसानों को भी मिल सकता है तोहफा

दूसरी ओर किसानों की बात करें तो, आज कैबिनेट की बैठक में नई फसलों को बढ़ावा देने या सिंचाई सुविधाओं के लिए और बजट स्वीकृत हो सकता है. हालांकि, इससे पहले की बैठकों में डीजल अनुदान और कृषि रोड मैप के लिए करोड़ों रुपये मंजूर किए गए थे. ऐसे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, सीएम नीतीश आज ‘पिटारे’ से बिहार की जनता को कई खास सौगातें दे सकते हैं.

Also Read: Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में आज भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना का मौसम इस दिन तक बिगड़ा रहेगा…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन