सम्राट कैबिनेट के 5 मंत्रियों का प्रोफाइल, हम से संतोष सुमन तो रालोमो से दीपक प्रकाश ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

Samrat cabinet 5 ministers Profiles Santosh Suman Deepak Prakash

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है. गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. सम्राट कैबिनेट में अरुण शंकर प्रसाद, नारायण प्रसाद, प्रमोद चंद्रवंशी, संतोष सुमन और दीपक प्रकाश भी शामिल हैं. आइए इनका प्रोफाइल देखते हैं.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने शपथ ली. गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू अध्यक्ष पूर्व सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जेनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. आइए सम्राट कैबिनेट के 5 मंत्रियों का प्रोफाइल देखते हैं.

विज्ञापन

अरुण शंकर प्रसाद बने दूसरी बार मंत्री

खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद दूसरी बार लगातार जीते हैं. मंत्री पहली बार बने हैं. मधुबनी निवासी 64 साल के अरुण शंकर प्रसाद वैश्य समुदाय से हैं . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर तक पढ़ाई की है. 2010 में पहली बार खजौली से विधायक चुने गये थे. राजनीतिक कारणों से पिता की हत्या होने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा. हरलाखी से 1990 से अक्टूबर 2005 तक लगातार विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं. सफलता नहीं मिली लेकिन हिम्मत नहीं हारी. मंत्री अरुण शंकर प्रसाद भाजपा के मधुबनी के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं. 2020 में इन्होंने सीताराम यादव को बड़े अंतर से हराया था. इस बार राजद के ब्रज किशोर यादव को 13126 वोट से हराया है.

नारायण प्रसाद को पार्टी में पकड़ और स्वभाव से सरलता ने बनाया मंत्री

नौतन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार चुने गए पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं. 1958 को नौतन प्रखंड के कठैया बिशनपुरा गांव में एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर सत्ता के शिखर तक पहुंचे हैं. पार्टी में पकड़ और स्वभाव से सरल माने जाते है. पश्चिम चंपारण में उनकी पहचान नारायण प्रसाद साह नाम से है. 101952 वोट इसका प्रमाण है. नारायण प्रसाद ने 22072 वोट से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया है. तेली (साहू) समाज से आते हैं. वर्ष 2001 में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 36 से जिला परिषद का चुनाव लड़कर पहली बार जनप्रतिनिधि चुने गए थे. वर्ष 2009 में वे नौतन विधानसभा सीट के उपचुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे. 2010 में लोजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा. वर्ष 2015 में भाजपा कके साथ आए और नौतन से विधायक बने.

प्रमोद चंद्रवंशी ने ली शपथ

जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के निवासी प्रमोद कुमार आरएसएस के तपे तपाये कार्यकर्ता रहे हें. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 1986 में संपर्क में आये और फिर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया. समाजशास्त्र से पीजी और पीएचडी कर प्रमोद कुमार फिलहाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं.

हम पार्टी से संतोष सुमन बने मंत्री

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार दूसरी बार मंत्री बनाये गये हैं. इसके पहले की सरकार में भी वे मंत्री रहे. हम के इस बार के च़ुनाव में पांच विधायक चुनाव जीत कर आये हैं. संतोष कुमार विधान परिषद के सदस्य हैं.

रालोमो से दीपक प्रकाश बने मंत्री

रालोमो कोटे से मंत्री बने उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. बीटेक की पढाई करने वाले 36 वर्षीय दीपक प्रकाश साफ्टवेयर इंजीनियर हैं. 2019 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और अपने पिता के साथ पार्टी कार्यों में सहयोग करते रहे. दीपक प्रकाश ने स्कूल और इंटर की पढाई पटना से की है और मणिपाल से इंजीनियरिंग की पढा़ई की है.

Also Read: सम्राट कैबिनेट में शामिल इन 5 मंत्रियों का देखें प्रोफाइल, गांधी मैदान में मंत्री पद की ली शपथ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन