Bihar Budget 2026: आज पेश होगा बिहार का बजट, जानिए कौन-कौन सी घोषणाओं पर रह सकता है फोकस

Updated:
विज्ञापन

बिहार बजट 2026 आज होगा पेश

Bihar Budget 2026: बिहार का बजट मंगलवार को पेश किया जाएगा. बिहार विधानसभा में 11 बजे वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव बजट पेश करेंगे. विधानसभा चुनाव के बाद यह सरकार का पहला बजट होगा, जिसमें रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा समेत कई खास घोषणाओं पर फोकस रह सकता है.

विज्ञापन

Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव बजट पेश करेंगे. सरकार की घोषणाओं को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. बजट में युवाओं के लिए नौकरी, किसानों की आमदनी, महिलाओं के लिए सहायता समेत अन्य मुद्दों पर फोकस रहने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं, बिहार के लोगों के लिए आज क्या-क्या खास घोषणाएं हो सकती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
  1. शिक्षा विभाग को मिल सकती है खास तवज्जो

बिहार सरकार इस बार शिक्षा विभाग को खास तवज्जो दे सकती है. माना जा रहा है कि शिक्षा के मौजूदा बजट आकार में कम से कम तीन से पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि 2025-26 के मुकाबले इस साल यानी कि 2026-27 में 10 हजार करोड़ रुपए अधिक खर्च किए जा सकते हैं.

  1. युवाओं के लिए नौकरी-रोजगार और आमदनी बढ़ाने पर फोकस

बिहार के युवाओं के लिए सरकार पहले ही एक करोड़ नौकरी और रोजगार की घोषणा कर चुकी है. आज इसके लिए कई प्रावधान किए जा सकते हैं. इसके साथ ही प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर भी सरकार का फोकस हो सकता है. इसे लेकर सरकार कोई खास घोषणा कर सकती है.

  1. किसानों की आमदनी बढ़ाने पर फोकस

बिहार में फिलहाल फार्मर रजिस्ट्री के जरिए किसानों की डिजिटल आईडी बनाई जा रही है. इसका फायदा किसानों को यह होगा कि वे सरकारी योजनाओं का फायदा आसानी से उठा सकेंगे. आज के बजट में किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर भी कोई घोषणा की जा सकती है.

  1. नए-नए इंडस्ट्रीज लगाने पर फोकस

बिहार में इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार कई आकर्षक योजनाएं ला रही है. आज के बजट में नए-नए इंडस्ट्रीज लगाने को लेकर राशि आवंटित हो सकती है. साथ ही बिहार को इंडस्ट्रियल हब बनाने को लेकर कोई खास घोषणा की जा सकती है.

  1. महिलाओं के लिए सहायता राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को पहले फेज में 10-10 हजार रुपए दिए गए. इसके बाद सरकार अब उन्हें 2-2 लाख रुपए सहायता राशि देने की तैयारी में जुटी है. चार फेज में महिलाओं को रुपए दिए जायेंगे. ऐसे में इसके लिए भी आज राशि को लेकर घोषणा हो सकती है.

  1. बिहार में रोड कनेक्टिविटी पर सरकार का फोकस

बिहार में लगातार रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. राज्य में लगभग 9 एक्सप्रेसवे बनने हैं, जिसके लिए राशि आवंटित हो सकती है. शहर के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों, नए रेलवे ट्रैक, नए बस स्टैंड और आरओबी पर भी सरकार का पूरा फोकस हो सकता है.

Also Read: बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम: पहले दिन पकड़े गए 26 नकलची, सबसे ज्यादा इस जिले में चीट करते धराए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन