Bihar Breaking News: बख्तियारपुर में सीएम नीतीश कुमार से दुर्व्यवहार, युवक गिरफ्तार
Bihar Breaking News Live: पटना के दबंग खाजा दुकानदार निगम कर्मी भोला पासवान को पीट पीटकर किया अधमरा कर दिया. सड़क पर कचड़ा फेंकने से मना करने पर लोगो ने कि पिटाई. किसी तरह जान बचा कर घायल कर्मी पहुंचा कोतवाली थाना. ताजा खबरों से अपडेट रहें prabhatkhabar.com के साथ
अब देर रात उड़ेंगी हैदराबाद और पुणे की फ्लाइटें
पटना. नये समर शेडयूल के लागू होने से अब देर रात पटना से दो विमान उड़ेंगे. पहले इनकी संख्या केवल एक थी. पहली फ्लाइट इंडिगो की बेंगलुरू से रात 11.30 बजे आयेगी और रात 12.05 में पुणे जायेगी. दूसरी फ्लाइट हैदराबाद से रात एक बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगी और रात 1.40 बजे पटना से हैदराबाद के लिए उड़ेगी.
बख्तियारपुर में सीएम नीतीश कुमार से दुर्व्यवहार
बिहार के बख्तियारपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. बख्तियारपुर में सीएम नीतीश कुमार से एक युवक ने दुर्व्यवहार किया गया है. इस दौरान सुरक्षा में लगे पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार बख्तियारपुर के सरकारी अस्पताल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे. वहां वे स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे. उसी दौरान एक लड़का आया और तेजी से मुख्यमंत्री के करीब पहुंच गया. जब तक सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते तब तक उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगा.
सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत
बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य पथ पर कुमारबाग ओपी के लोहियरिया चौक के समीप बरात से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गयी. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बरात से वापस लौट रहे थे. सड़क किनारे पेट्रोल पंप के समीप खड़े ईंट लदे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गयी. घटनास्थल पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया. घटना शनिवार देर रात की है.
महुआ और विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र भंवरपोखर के पास से पुलिस ने देसी व विदेशी शराब बेचने वाले को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सबीह उल हक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भंवरपोखर झोंपड़पट्टी में छापेमारी की गयी तो मौके से दो लीटर महुआ शराब और छह पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद हुई. मौके से मो. आबाद नामक शख्स को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है.
बिजली के तार से निकली चिनगारी से लगी आग, पांच घर जले
मटिहानी. नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गये. आग नयागांव निवासी विजय सिंह के घर से शुरू हुई और देखते ही देखते प्रमोद सिंह, निरोज सिंह, मनोज सिंह, अरविंद सिंह के घरों को अपने आगोश में लिया. आग पर स्थानीय लोगों और अग्निशमन दस्ता के सहयोग से काबू पाया गया.
बिहार STF ने नवादा से 12 कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार
बिहार के नवादा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार STF की विशेष टीम ने नवादा से 12 कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार अपराधियों पर कई गंभीर मामले दर्ज है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए