Live Updates

Bihar Breaking News LIVE: मधुबनी में एक शिक्षक से दो लाख रुपये की लूट, नक्सली बन लेवी मांगने वाला युवक धराया

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए बने रहें prabhatkahabr.com की ब्रेकिंग न्यूज लाइव के साथ

विज्ञापन

सुशील मोदी ने की मगध विवि के कुलपति को बर्खास्त करने की मांग

राज्य सभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि एनडीए सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर ही चलेगी. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बिहार के कुछ कुलपतियों पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगे हैं, उससे राज्य की छवि और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई आंच न आए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए. स्पीडी ट्रायल के जरिये दोषी को तुरंत सजा दिलायी जानी चाहिए. इस दिशा में राज्य सरकार और राजभवन को मिलकर कदम उठाने की जरूरत है. वहीं, मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पर निगरानी विभाग के छापे में उनके परिसरों से 95 लाख रुपये नकद और 1 करोड़ की सम्पत्ति के कागजात बरामद होने के बाद उन्हें अविलम्ब बर्खास्त किया जाना चाहिए.

अविनाश हत्याकांड में 6 लोगों की गिरफ्तारी

मधुबनी के अविनाश हत्याकांड में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं, साजिशकर्ता की तलाश जारी है. बेनीपट्टी में अनशन पर बैठे परिजनों से एसपी ने मुलाकात की. एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने अपराधियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है.

नक्सली बन लेवी मांगने वाला युवक गिरफ्तार

पुलिस जिला के लौकरिया थाना की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने हरनाटांड स्थिति उच्च विद्यालय के समीप बुधवार की देर शाम करीब 8 बजे नक्सली के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. वहीं एक अन्य आरोपी महादेवा निवासी चंदन कुमार भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपी गोबरहिया थाना क्षेत्र खैरहनी दोन निवासी चन्दर महतो के दुसरा पुत्र अशोक महतो है. आरोप है कि तीन लोगों से नक्सली बन लेवी मांगा है और नहीं देने पर उनके घर के सभी सदस्यों को बारी-बारी से मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी.

पेट्रोल पंप कर्मी से लूट कांड के अपराधियों को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर फायरिंग

बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल स्थित मनोरमा पेट्रोल पंप के प्रबंधक शोभाकांत लाभ से बीते 22 नवंबर की शाम में को लूटपाट हुई थी. इस लूट कांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है. घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस पर फायरिंग भी की गयी. पुलिस ने लूट के एक लाख 90 हजार रुपए के साथ लाइनर सिहौल निवासी रतन झा सहित पांच अपराधियों गिरफ्तार किया है. लूट की घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग की ग्लैमर बाइक, तीन पिस्टल, एक कट्टा, दस जिंदा कारतूस, सात खोखा, सात मोबाइल बरामद किया है. यह जानकारी सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते एसपी लिपि सिंह ने दी.

मधुबनी में एक शिक्षक से दो लाख रुपये की लूट

बिहार के मधुबनी जिले से बड़ी खबर आ रही है. अपराधियों ने एक शिक्षक से सरेआम दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गये है. यह घटना मधुबनी जिले के झंझारपुर थाने से कुछ ही दूरी पर घटी है. शिक्षक बैंक से पैसे निकालकर वापस घर जा रहा था. इसी दौरान कुछ अपराधियों ने रुपये छिनकर फरार हो गये.

बिहार पुलिस सेवा के 6 अफसरों को प्रोन्नति

बिहार पुलिस सेवा के 6 अफसरों को प्रोन्नति की लिस्ट जारी हुई है. इन 6 अफसरों का प्रमोशन आईपीएस में हुआ है. विश्वजीत दयाल, विजय कुमार, शैशव यादव, विद्यासागर, अनंत कुमार राय और राजेश कुमार का प्रमोशन हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola