शराबबंदी: एक्शन में पटना पुलिस, होटलों और घर में ताबड़तोड़ छापेमारी, शराब के साथ 8 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: बिहार के कई जिलों में शनिवार को अपराध के अलग-अलग मामलों को लेकर हंगामा मचा हुआ है. बिहार बोर्ड की परीक्षा तिथियों के बारे में भी जानें prabhatkhabar.com पर

विज्ञापन

डॉक्टर दंपति व 6 इंजीनियरों को शराब के साथ दबोचा गया

कंकड़बाग के होटलों में छापेमारी कर डॉक्टर दंपति व 6 इंजीनियरों को शराब के साथ पुलिस ने धरा है.पुलिस ने जिन 6 लड़कों को गिरफ्तार किया है उनमें-

-रोहित कुमार- हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर

-अनिल -नई दिल्ली

-वीनित जायसवाल- कलकत्ता

-आनंद मंडल- कलकत्ता

-कंचन- नई दिल्ली

-विकास कुमार – मुंबई में इंजीनियर का काम करते हैं.

कंकड़बाग में पुलिस की रेड

कंकड़बाग में पुलिस ने बीएसएनएल के एक कर्मी के घर में भी छापा मारा है. शराब के बोतल के साथ कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है. पटना पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर ये रेड मारा है. वहीं कंकड़बाग थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देर शाम पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी.

पटना में ताबड़तोड़ छापेमारी

शराबबंदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कड़े रुख के बाद पटना पुलिस ने शराब के धंधेबाजों और दारू पीने वालों को दबोचने की कार्रवाई तेज कर दी है. शुक्रवार देर शाम ताबड़तोड़ छापेमारी और गिरफ्तारी के बाद शनिवार को भी राजधानी में रेड मारी गई. स्लम एरिया और कंकड़बाग के होटलों में छापा मारा गया और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विक्रमशिला एक्सप्रेस में बच्चे का जन्म, नहीं बच सकी नवजात की जान

दिल्ली से भागलपुर आ रही विक्रमशिला एक्सप्रेस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. हालांकि नवजात की जान नहीं बच सकी.

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा-2022 का जारी किया शेड्यूल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा-2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है. मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी को समाप्त ह�� जायेगी, जबकि इंटर की परीक्षा एक फरवरी से शुरू होगी और 14 फरवरी को समाप्त हो जायेगी. इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 से 20 जनवरी के बीच होंगी. वहीं, मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच होंगी.

हर्ष फायरिंग  में कैमरामैन की मौत

बिहार में हर्ष फायरिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.रोहतास जिले में एक तिलक समारोह के दौरान जश्न में फायरिंग की गई. लेकिन गोली समारोह में फोटो खींच रहे कैमरामेन को लग गई. गोली लगते ही समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया. घटना का शिकार बने कैमरामेन की मौत हो गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola