Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

Updated:
विज्ञापन
Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़े काम अब रविवार को भी करा सकेंगे. विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि फरवरी महीने में रविवार को भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहेंगे. ऐसे में आम लोगों के लिए यह खास राहत मानी जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से लोगों की जरूरतों और राजस्व हित को देखते हुए खास राहत दी गई है. फरवरी 2026 में राज्य के सभी रजिस्ट्री ऑफिस रविवार के दिन भी खुले रहेंगे. मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव ने लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन समय पर कराएं.

सिर्फ महाशिवरात्रि के दिन बंद रहेगा ऑफिस

विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई. जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के छुट्टी को छोड़कर फरवरी महीने के सभी रविवार को रजिस्ट्री ऑफिस नॉर्मल वर्किंग डे की तरह ही काम करेंगे. अब आम लोग अपनी सुविधा के अनुसार रविवार को भी संबंधित रजिस्ट्री ऑफिस में जाकर जमीन, मकान समेत बाकी के डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.

इन लोगों को मिलेगी खास राहत

विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से कामकाजी लोगों को विशेष राहत मिलेगी, जिन्हें सप्ताह के अन्य दिनों में समय निकालने में परेशानी होती है. सरकार का मानना है कि रविवार को भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहने से न केवल लोगों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि रजिस्ट्रेशन का काम भी सुचारू रूप से संपादित किया जा सकेगा. साथ ही इससे रिवेन्यू कलेक्शन में भी तेजी आने की उम्मीद है.

एक्शन मोड में मंत्री विजय सिन्हा

बिहार में जमीन से जुड़े मामलों को जल्द निपटाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा खुद ही अलग-अलग जिलों में जाकर जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान वे किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर अधिकारियों की फटकार भी लगा रहे हैं. ऐसे में अब रविवार को भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहने का आदेश जारी किया गया है.

Also Read: मुंबई के NCPA में गूंजेगा बिहार का लोकसुर, भारतीय लोकसंगीत संवाद में चंदन तिवारी करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
प्रीती दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीती दयाल

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन