पटना में यूपी नंबर वाली लग्जरी कार से मिला 74 लाख कैश, विधायकी के टिकट की होनी थी डीलिंग!
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Oct 2020 4:16 PM
Bihar assembly election 2020, Patna police seize Rs 74 lakh from car: बिहार में चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है. वहीं वाहनों की चेकिंग भी तेज कर दी गई है. इसी क्रम में बुधवार की देर रात पटना के गांधी मैदान के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम ने एक कार से 74 लाख रुपये बरामद किए. ये यूपी नंबर की लग्जरी कार है.
Bihar assembly election 2020, Patna police seize Rs 74 lakh from car: बिहार में चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है. वहीं वाहनों की चेकिंग भी तेज कर दी गई है. इसी क्रम में बुधवार की देर रात पटना के गांधी मैदान के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम ने एक कार से 74 लाख रुपये बरामद किए. ये यूपी नंबर की लग्जरी कार है. इसकी डिक्की में बैग के अंदर रुपये मिले हैं.
वाहन चेकिंग के दौरान उससे रुपये को कागज मांगे तो उसके पास रुपयों से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया. उससे पूछताछ की गयी है. सदर एसडीओ नितिन सिंह ने बताया कि चुनावी गहमागहमी के बीच वाहनों की चेकिंग की जा रही है. इस बीच एक फाॅर्चुनर गाड़ी से रुपये बरामद हुए हैं.
उन्होंने बताया कि ड्राइवर से पूछताछ और प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि यह गाड़ी सासाराम के किसी संजय सिंह की है. उसका नंबर यूपी का है. गाड़ी में राजद के झंडे-बैनर भी बरामद हुए हैं. वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अफवाह है कि बरामद रुपये को चुनावी लेनदेन के लिए ले जाया जा रहा था.
नितिन सिंह ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है कि यह पैसा कहां से और किसके पास ले जाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि यह पैसा किस तरह का है, कहां ले जाया जा रहा था, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है. गाड़ी में पैसा बरामद होते ही हड़कंप मच गया.
पुलिस के पदाधिकारियों और सदर एसडीओ को इसकी जानकारी दी गयी. तत्काल पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की. वहीं, पैसों की गिनती भी करायी गयी. पुलिस का कहना है कि सही जानकारी नहीं मिलने पर इसकी जांच आयकर अधिकारियों से करायी जायेगी. अब गाड़ी मालिक से इस संबंध में पूछताछ की जायेगी.
Posted By: Utpal Kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










