ePaper

बिहार में इस दिन तक हथियारों का सत्यापन जरूरी, नहीं तो रद्द हो जाएगा लाइसेंस

Updated at : 10 Sep 2025 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Verification of weapons is necessary in Bihar by September14

बिहार पुलिस मुख्यालय (फाइल फोटो)

Bihar Arms License: बिहार के सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों को अपनी पिस्टल-रिवाल्वर, राइफल-बंदूक का सत्यापन अपने तय किये थाने में हाजिर होकर कराना होगा. इसके लिए जिला दंडाधिकारी ने 11 से 14 सितंबर 2025 तक का समय निर्धारित किया है.

विज्ञापन

Bihar Arms License: बिहार के सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों को अपनी पिस्टल-रिवाल्वर, राइफल-बंदूक का सत्यापन अपने तय किये थाने में हाजिर होकर कराना होगा. इसके लिए जिला दंडाधिकारी ने 11 से 14 सितंबर 2025 तक का समय निर्धारित किया है. ऐसे लाइसेंसी शस्त्र धारक जिन्होंने 20 जून 2025 से 28 जून 2025 तक अपने शस्त्र का थाने में सत्यापन नहीं कराया था, उन्हें शस्त्रों का सत्यापन करा लेना होगा.

थानाध्यक्षों को निर्देश जारी

इसके लिए सभी थानाध्यक्षों विशेष निर्देश जारी किया गया है कि वे अपने थानाक्षेत्र में मौजूद लाइसेंसी शस्त्र धारकों के शस्त्रों का सत्यापन शत-प्रतिशत करा लें. जिसके बाद थानाध्यक्ष ऐसे लाइसेंसी शस्त्र धारकों को जानकारी देना शुरू कर दिये हैं कि अगर तय अवधि में शस्त्र सत्यापन नहीं कराया तो उनके लाइसेंस रद्द कर देने का प्रतिवेदन भेजा जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन थानों में होगा भौतिक सत्यापन

  • नाथनगर, मधुसूदनपुर, ललमटिया थाने में नाथनगर अंचल क्षेत्र के शस्त्र अनुज्ञप्ति धारकों का होगा सत्यापन
  • कजरैली में कजरैली के शस्त्र धारक
  • जगदीशपुर और बायपास थाने में जगदीशपुर के शस्त्र धारक
  • सबौर थाने में सबौर क्षेत्र के शस्त्र धारक
  • लोदीपुर- गौराडीह में गौराडीह क्षेत्र के शस्त्र धारक
  • कोतवाली- तातारपुर थाने में कोतवाली अंचल क्षेत्र के शस्त्र धारक
  • जोगसर- विश्वविद्यालय थाने में जोगसर थानाक्षेत्र के शस्त्र धारक
  • तिलकामांझी थाने में तिलकामांझी थानाक्षेत्र के शस्त्र धारक
  • बरारी-औद्योगिक प्रक्षेत्र में बरारी थानाक्षेत्र के शस्त्र धारक
  • मोजाहिदपुर-हबीबपुर-बबरगंज में मोजाहिदपुर अंचल थानाक्षेत्र के शस्त्र धारक
  • इशाकचक थाने में इशाकचक थानाक्षेत्र के शस्त्र धारक
  • सनोखर-सन्हौला-अमडंडा में सन्हौला थानाक्षेत्र के शस्त्र धारक
  • सुल्तानगंज में सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के शस्त्र धारक
  • अकबरनगर थाने में अकबरनगर थानाक्षेत्र के शस्त्र धारक
  • शाहकुंड-सजौर थाने में शाहकुंड अंचल क्षेत्र के शस्त्र धारक
  • अंतीचक-बुद्धुचक-कहलगांव थाने में कहलगांव अंचल के शस्त्र धारक
  • घोघा-रसलपुर में घोघा थानाक्षेत्र के शस्त्र धारक
  • एनटीपीसी-शिवनारायणपुर में एनटीपीसी क्षेत्र के शस्त्र धारक
  • पीरपैंती-ईशीपुर-बाराहाट- एकचारी-बाखरपुर थाने में पीरपैंती थानाक्षेत्र के शस्त्र धारक
  • नवगछिया-कदवा-ढोलबज्जा- परबत्ता के नवगछिया थाने में शस्त्र धारक
  • बिहपुर- झंडापुर क्षेत्र के बिहपुर थाने में शस्त्र धारक
  • भवानीपुर-नारायणपुर-नदी थानाक्षेत्र के नारायणपुर थाने में शस्त्र धारक
  • खरीक क्षेत्र के खरीक थाने में शस्त्र धारक
  • गोपालपुर क्षेत्र के गोपालपुर थाने में शस्त्र धारक
  • रंगरा सहायक थानाक्षेत्र के रंगरा सहायक थाने में शस्त्र धारक
  • ईस्माइलपुर थानाक्षेत्र के लाइसेंसी शस्त्र धारकों को ईस्माइलपुर थाने में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन 11 से 14 सितंबर 2025 तक करा लेना होगा.

इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! बिहार के इस स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, कई शहरों से चलेंगी क्लोन ट्रेनें

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन