विदेशी सिगरेट का सबसे बड़ा तस्कर मुजफ्फरपुर में दबोचा गया, बिहार से कोरिया तक फैला है नेटवर्क

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

जब्त सिगरेट

Smuggler: विदेशी सिगरेट का सबसे बड़ा तस्कर रिजवान ने म्यांमार के सीमाई इलाके में विदेशों के नामी ब्रांड की सिगरेट बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है. सूचना मिली थी कि वह मुजफ्फरपुर में तस्करों के साथ बैठक करने वाला है. इसके बाद डीआरआई की टीम उसे दबोचने का प्लान बनाया.

विज्ञापन

Smuggler: पटना. विदेशी सिगरेट तस्कर सिंडिकेट का सरगना मो. रिजवान आखिरकार दबोच लिया गया. डीआरआई की टीम ने मुजफ्फरपुर से उसे गिरफ्तार किया है. डीआरआई की टीम ने घेराबंदी कर उसे फोरलेन पर दबोचा. रिजवान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का है. उसका नेटवर्क दुबई, उत्तर कोरिया, बांग्लादेश और म्यंमार से जुड़ा हुआ है. वह बांग्लादेश और म्यांमार बॉर्डर पार करवा कर विदेशी सिगरेट की खेप भारत मंगवाता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

म्यांमार सीमा पर है रिजवान की फैक्टरी

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार रिजवान ने म्यांमार के सीमाई इलाके में विदेशों के नामी ब्रांड की सिगरेट बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है. सूचना मिली थी कि वह मुजफ्फरपुर में तस्करों के साथ बैठक करनेवाला है. इसके बाद डीआरआई की टीम उसे दबोचने के लि�� सक्रिय हुई. डीआरआई के अधिकारियों ने रिजवान को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहा से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

एक साल से थी रिजवान की तलाश

बीते एक साल के दौरान मुजफ्फरपुर में रिजवान के सिंडिकेट की नौ करोड़ रुपये की सिगरेट जब्त की जा चुकी है. आशंका है कि वह इससे तीन गुना माल अलग-अलग राज्यों में सप्लाई कर चुका है. बीते साल इस सिंडिकेट की छह खेप मैठी टोल पर जब्त हुई थी. इस सिंडिकेट का तार पता चलने के बाद डीआरआई की टीम लगातार इन लोगों पर नजर बनाये हुए थी और जैसे ही इनकी निशानदेही मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए दबोच लिया.

Also Read: एक माह में तीन एनकाउंटर, चार अपराधी ढेर, नये डीजीपी के आते ही बिहार पुलिस ने बदले तेवर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन