JDU के बाद अब Bihar BJP ने किया संगठन में बड़ा बदलाव, इन चेहरे को मिली जगह, देखें List

Updated:
विज्ञापन
JDU के बाद अब Bihar BJP ने किया संगठन में बड़ा बदलाव, इन चेहरे को मिली जगह, देखें List

प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को संगठन में बड़ा बदलाव किया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी को प्रदेश उपाध्यक्ष से अब उन्हें महामंत्री की जिम्मेवारी दी गई है.

विज्ञापन

पटना. प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को संगठन में बड़ा बदलाव किया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी को प्रदेश उपाध्यक्ष से उन्हें महामंत्री की जिम्मेवारी दी गई है. इसी प्रकार प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ शंभु को प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है. विधायक अनिल राम को प्रदेश मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

प्रदेश भाजपा में चार महामंत्री थे जिसमें एक महामंत्री जनक राम थे. उनकी जगह पार्टी ने बोचहां से पूर्व विधायक बेबी कुमारी को यह जिम्मेवारी सौंपी है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के करीबी माने जाने वाले सिद्धार्थ शम्भु को प्रदेश मंत्री से उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है. सिद्धार्थ शंभु वैश्य समुदाय से आते हैं वे मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन