ePaper

BCECEB: पॉलिटेक्निक, एएनएम व अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए आज से भरें फॉर्म, जानें क्या अंतिम तिथि

Updated at : 12 Apr 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Islamia Degree College

Islamia Degree College

BCECEB पारा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) के तहत ड्रेसर कोर्स में 690 सीटों पर एडमिशन होगा. इसके साथ ही कुल 46 सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों की 16170 सीटों पर एडमिशन होगा.

विज्ञापन

BCECEB बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीइसीइ)-2024 की तिथि जारी कर दी है. परीक्षा 22 और 23 जून को होगी. परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 12 अप्रैल से भरा जायेगा. आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई है. आवेदन शुल्क 14 मई तक जमा कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म में 16 से 18 मई तक सुधार कर सकते हैं.

इसके लिए एडमिट कार्ड 13 जून को जारी किया जायेगा. जो अभ्यर्थी सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के हों, उनको 750 रुपये की राशि परीक्षा शुल्क के रूप में भुगतान करनी होगी. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग कोटि के लिए परीक्षा शुल्क 480 रुपये की राशि परीक्षा शुल्क के रूप में देनी होगी. दो पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग कोटि के लिए 530 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा. जो अभ्यर्थी तीनों पाठ्यक्रम समूहों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वैसे सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों को 950 रुपये व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व विकलांग कोटि के लिए परीक्षा शुल्क 630 रुपये देना होगा.

तीन संकाय के लोग कर सकते हैं एडमिशनडीसीइसीइ के तहत पॉलिटेक्निक (अभियंत्रण), पारा मेडिकल (इंटर स्तरीय), पारा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) में एडमिशन होगा. इसके लिए स्टूडेंट्स 11 मई तक आवेदन कर सकते हैं. पॉलिटेक्निक अभियंत्रण (पीइ) की परीक्षा 22 जून और पारा मेडिकल (पीएमएम) माध्यमिक स्तरीय समूह व पारा मेडिकल (पीएम) इंटर स्तरीय पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 23 जून को होगी. स्टूडेंट्स अधिक जानकारी https://bceceboard.bihar.gov.in/ पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.

पॉलिटेक्निक की 16170 सीटों पर ले सकते हैं एडमिशन

पारा मेडिकल (इंटर स्तरीय) पाठ्यक्रम में डिप्लोमा इन फार्मेसी, सैनिटरी इंस्पेक्टर, ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट, ओटी असिस्टेंट, लेबोरेट्री टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, ऑरथोटिक एवं प्रौस्थेटिक सहायक, जीएनएम, एएनएम, डेंटल मेकैनिक्स, डेंटल हाइजीनिस्ट कोर्स में एडमिशन होगा. वहीं, एएनएम के 73 सरकारी संस्थानों में 4530 सीटों व प्राइवेट 129 संस्थानों की 2997 सीटों पर एडमिशन होगा. वहीं, जीएनएम के 26 सरकारी संस्थानों में 1538 व प्राइवेट के 69 जीएनएम संस्थानों में 1968 सीटों पर एडमिशन होगा.

वहीं, पारा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) के तहत ड्रेसर कोर्स में 690 सीटों पर एडमिशन होगा. इसके साथ ही कुल 46 सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों की 16170 सीटों पर एडमिशन होगा. वहीं, 16 प्राइवेट पॉलिटेक्निक की 5340 सीटों पर एडमिशन होगा. यानी सरकारी व प्राइवेट पॉलिटेक्निक मिला कर कुल 21,510 सीटों पर एडमिशन होगा. डिप्लोमा इन फार्मेसी की 300 सीटों पर एडमिशन होगा. इसके बाद सैनिटरी इंस्पेक्टर, ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट, ओटी असिस्टेंट, लेबोरेट्री टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, ऑरथोटिक एवं प्रौस्थेटिक सहायक, डेंटल मेकैनिक्स, डेंटल हाइजीनिस्ट कोर्स में 2795 सीटों पर एडमिशन होगा.डीसीइसीइ-2024 में इस तरह से पूछे जायेंगे प्रश्न:

पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए

पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए परीक्षा दो घंटे 15 मिनट की होगी. इसमें फिजिक्स से 30 प्रश्न 150 अंक, केमिस्ट्री के 30 प्रश्न 150 अंक, गणित के 30 प्रश्न 150 अंकों के पूछे जायेंगे. कुल 90 प्रश्न 450 अंकों के होंगे.

पारा मेडिकल (पीएम) में प्रवेश के लिए

पारा मेडिकल (इंटरमीडिएट स्तरीय-पीएम) के लिए 450 अंकों के 90 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें सामान्य विज्ञान (फिजिक्स, केमिस्ट्री, जीव विज्ञान) के 25 प्रश्न 125 अंकों के, अंकगणितीय योग्यता के 15 प्रश्न 75 अंकों के, हिंदी के 15 प्रश्न 75 अंकों के, अंग्रेजी के 15 प्रश्न 75 अंकों के और सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न 100 अंकों के पूछे जायेंगे. परीक्षा के लिए दो घंटे 15 मिनट का समय दिया जायेगा.पारा मेडिकल (पीएमएम) में

पारा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय-पीएमएम) में 450 अंकों के 90 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें फिजिक्स के 20 प्रश्न 100 अंकों के, केमिस्ट्री के 20 प्रश्न 100 अंकों के, गणित के 10 प्रश्न 50 अंकों के, जीव विज्ञान के 10 प्रश्न 50 अंकों के, हिंदी के 10 प्रश्न 50 अंकों के, अंग्रेजी के 10 प्रश्न 50 अंकों के, सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न 50 अंकों के पूछे जायेंगे. इसके लिए दो घंटे 15 मिनट का समय दिया जायेगा.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन