Video: पटना के स्कूल में पुलिस वाले पर बरसाए थप्पड़, छात्रा ने खुद को लगायी आग तो कटा बवाल

Video: पटना के एक स्कूल में पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने बाथरूम में जाकर खुद को आग लगा लिया. घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ किया. पुलिसकर्मी पर भी थप्पड़ बरसाए.
Video: पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा में स्थित कन्या मध्य विद्यालय अमलटोला में कक्षा 5 की एक छात्रा ने बुधवार को खुद को आग के हवाले कर दिया. स्कूल की नाबालिग छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में खुद को आग लगा लिया. आनन-फानन में छात्रा को PMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया. छात्रा काफी अधिक झुलस गयी है. उसकी हालत गंभीर है. स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्रा के परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया. पुलिसकर्मी पर भी हमला किया गया. वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उग्र लोग एक पुलिसकर्मी पर थप्पड़ चला रहे हैं.
पटना के स्कूल में एक छात्रा ने बाथरूम में खुद को आग के हवाले कर दिया. गुस्साए लोगों ने पुलिस की पिटाई कर दी. pic.twitter.com/DXvmO2MdI4
— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) August 27, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Thakurshaktilochan Sandilya
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए