बीपीएससी : सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मुख्य परीक्षा 27 फरवरी को होगी आयोजित

Published by : AMBER MD Updated At : 20 Feb 2026 6:43 PM

विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मुख्य प्रतियोगी परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मुख्य प्रतियोगी परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है. यह परीक्षा 27 फरवरी को आयोजित की जायेगी. परीक्षा पटना के एक केंद्र पर दो पालियों में होगी. आयोग ने कई अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किये गये फोटो और हस्ताक्षर में खराबी (ब्लर, अस्पष्ट, रिवर्स या अमान्य) पायी है. ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले कुछ आवश्यक सुधार करने होंगे अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा. आयोग ने निर्देश दिया है कि प्रवेश पत्र (इ-प्रवेश पत्र) को पूरी तरह भरें. निर्धारित स्थान पर राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो लगाने और हस्ताक्षर हिंदी व अंग्रेजी में करना अनिवार्य बताया है. एक फोटो हस्ताक्षर के साथ बैक साइड पर लगाना होगा, दूसरा फोटो इ-प्रवेश पत्र के निर्धारित स्थान पर लगाकर परीक्षा केंद्र पर साथ लाना होगा. इसके साथ ही पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आइडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि में से कोई एक राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित फोटोकॉपी भी लानी होगी. अभ्यर्थियों को मूल पहचान पत्र भी साथ रखने को कहा गया है. केंद्राध्यक्ष सभी दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र) का सत्यापन करेंगे. केवल सही दस्तावेजों वाले अभ्यर्थी ही परीक्षा में बैठ सकेंगे. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने कहा कि तिथि में प्रशासनिक कारणों से बदलाव हो सकता है इसलिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करें.

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन