विधानसभा उपचुनाव में चारों सीटें एनडीए की होंगी : मदन सहनी
समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि शनिवार को झारखंड-महाराष्ट्र और बिहार विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत होगी.
पटना. समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि शनिवार को झारखंड-महाराष्ट्र और बिहार विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत होगी. मंत्री शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में जनता ने गोलबंद होकर एनडीए के पक्ष में मतदान किया है. सभी चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत पक्की है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में भी एनडीए का पलड़ा भारी है. महिला संवाद कार्यक्रम को फिजूलखर्ची बताना विपक्ष की ओछी मानसिकता को उजागर करता है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए