PU Student Union Election: आइसा ने छात्रसंघ चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, देखें प्रदर्शन की तस्वीरें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2022 2:32 AM

विज्ञापन

पटना विवि छात्र संघ चुनाव को लेकर पटना के आर्ट्स कॉलेज में काउंटिंग जारी है. लेकिन आज एक बार फिर से छात्र संघ की चुनावी प्रक्रिया के बीच बदमाशों ने मतगणना स्थल के महज कुछ दूरी पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग की. इसके साथ ही बमबाजी की भी सूचना मिली है.

विज्ञापन
undefined

पटना विवि छात्र संघ चुनाव को लेकर पटना के आर्ट्स कॉलेज में काउंटिंग जारी है. लेकिन आज एक बार फिर से छात्र संघ की चुनावी प्रक्रिया के बीच बदमाशों ने मतगणना स्थल के महज कुछ दूरी पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग की. इसके साथ ही बमबाजी की भी सूचना मिली है. घटना रात के लगभग 11 बजकर 30 मिनट के आसपास की बताई जा रही है.

undefined

प्रदर्शन कर रहे छात्रों को नियंत्रित करने के लिए मतगणना केंद्र के पास पुलिस कर्मियों द्वारा लाठी चार्ज किया गया. बिहार पुलिस द्वारा किए गए इस लाठीचार्ज में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में आइसा के अध्यक्ष प्रत्याशी आदित्य रंजन को चोट लग गई.

undefined

आइसा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में प्रशासन धांधली पर उतारू है. इसलिए प्रदर्शन किया जा रहा है.

undefined

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में प्रशासन द्वारा की जा रही धांधली के खिलाफ आइसा के साथी 12.30 बजे रात में मतगणना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

undefined

आइसा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आदित्य रंजन को पुलिस लाठीचार्ज में लगी चोट के बाद आइसा संगठन के प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने वीसी और नीतीश कुमार के खिलाफ नारा लगाया.

undefined

बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा दावा किया गया था कि मतगणना शांति पूर्ण तरीके से कराई जाएगी. इन्हीं दावों के बीच रात के करीब आठ बजे पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने काउंटिंग स्थल का जायजा भी लिया था.

undefined

पटना जिला प्रशासन ने हर-हाल में शांतिपूर्ण मतगणना कराने का दावा किया था. लेकिन काउंटिंग के दौरान पुलिस-प्रशासन के सभी दावे धरे के धरे रह गए और आज एक बार फिर से गोलीबारी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन