केंद्र के अनुरूप मिलेगा बिहार में राज्य कर्मियों को 7वां वेतनमान

पटना :बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय कर्मियों के तर्ज पर राज्य कर्मियों को सातवां वेतनमान का लाभ देने के लिए गठित ‘वेतन आयोग’ के साथ विशेष समीक्षा बैठक की. इस दौरान वेतन आयोग के अध्यक्ष समेत तीनों सदस्य मौजूद थे. राज्य कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का लाभ पूरी तरह से देने से संबंधित सभी […]
पटना :बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय कर्मियों के तर्ज पर राज्य कर्मियों को सातवां वेतनमान का लाभ देने के लिए गठित ‘वेतन आयोग’ के साथ विशेष समीक्षा बैठक की. इस दौरान वेतन आयोग के अध्यक्ष समेत तीनों सदस्य मौजूद थे. राज्य कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का लाभ पूरी तरह से देने से संबंधित सभी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया.
सरकार सभी पहलुओं पर कर रही विचार
यह लगभग तय माना जा रहा है कि राज्य कर्मचारियों को जनवरी 2016 से नोशनल (अनुमानित) का लाभ मिलेगा, लेकिन इन्हें आर्थिक लाभ जनवरी 2017 या इसके तीन महीने बाद से मिलेगा, इस मामले को लेकर अभी मंथन चल रहा है. एक संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि कर्मचारियों को आर्थिक लाभ चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 यानी अप्रैल महीने से भी दिया जा सकता है. हालांकि आर्थिक लाभ के मुद्दे को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट सहमति नहीं बनी है और राज्य सरकार इसके सभी पहलुओं पर फिल हाल मंथन कर रही है.
तमाम विचार-विमर्श के बाद ही इस मसले में कुछ स्पष्ट हो पायेगा. इसके अलावा वेतन आयोग के समक्ष करीब 300 से ज्यादा कर्मचारी संगठनों और कुछ कर्मचारियों के आवेदन आये हैं. इसे लेकर भी रिपोर्ट तैयार की गयी है. साथ ही इनकी कुछ अहम अनुशंसाओं पर भी अमल किया गया है. इस पहलू पर भी बैठक के दौरान विस्तार से चर्चा हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




