VIDEO : लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप कन्हैया के बाद बने भगवान शिव

पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. तेज प्रताप यादव पहले बांसुरी बजाकर और फिर पिज्जा बनाकर पहले भी सुर्खियां बटोर चुके हैं. अब तेज प्रताप यादव ने महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव का रूप धारण करके चर्चा में बने […]
पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. तेज प्रताप यादव पहले बांसुरी बजाकर और फिर पिज्जा बनाकर पहले भी सुर्खियां बटोर चुके हैं. अब तेज प्रताप यादव ने महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव का रूप धारण करके चर्चा में बने हैं. तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक पर एक वीडियो डाला है, जिसमें वह शिव की मुद्रा और चेहरे में नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप अपने अंदाज में लोगों को आशीर्वाद दे रहे हैं. इतना ही नहीं घंटा भी बजा रहे हैं. कैलाश पर निवास भी कर रहे हैं. साथ में तांडव भी कर रहे हैं.
वीडियो में काफी विजुअल इफेक्सट्स का प्रयोग कर उसे रोचक बनाया गया है. उसमें कभी वह पूजा कर रहे हैं, तो कभी भगवान शंकर का रूप धारण कर रहे हैं. वीडियो में संस्कृत का श्लोक सुनाई दे रहे है. कुछ ही घंटों में वीडियो को तीन हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और पसंद किया है. इससे पूर्व तेज प्रताप जलेबी बनकार और बांसुरी बजाकर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं. तेज प्रताप ने फेसबुक पर लिखा है कि कर्ता करे न कर सकै, शिव करै सो होय. तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा ना कोय.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




