जमीन पर बैठ भी फाइल निबटाते हैं तेज प्रताप, तस्वीर वायरल

पटना :राजद सुप्रीमाे लालू प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव जमीन पर बैठक भी सरकारी फाइलों का निबटारा करते हैं. इसके पूर्व उनकी कान्हा के रूप में बांसुरी बजाते हुए तो कभी जलेबी छानते हुए तो कभी वृंदावन में घुमने की तस्वीर वायरल हो चुकी है. अब इस […]
पटना :राजद सुप्रीमाे लालू प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव जमीन पर बैठक भी सरकारी फाइलों का निबटारा करते हैं. इसके पूर्व उनकी कान्हा के रूप में बांसुरी बजाते हुए तो कभी जलेबी छानते हुए तो कभी वृंदावन में घुमने की तस्वीर वायरल हो चुकी है. अब इस बार वो पूजा पंडाल में जमीन पर बैठकर ही अपने अॉफिस का काम-काज निपटाते नजर आए और इसकी तस्वीर वायरल हो गयी.
तेजप्रताप सरस्वती पूजा के दिन जहां जलेबी छानते दिखे तो जमीन पर बैठकर विभागीय संचिकाओं को भी निबटाते रहे. जमीन पर बैठक कर विभागीय कामकाज निबटाने की तस्वीर रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. दरअसल, देशरत्न मार्ग स्थिति सरकारी बंगले पर स्वास्थ्य मंत्री ने सरस्वती पूजन की व्यवस्था की थी. पूजन में पूरे श्रद्धा से लगे रहे और इसी दौरान इनकी जलेबी छानने की तस्वीर भी खूब वायरल हुई.
वहीं, बिहार का बजट सेशन शुरू होने वाला है, इससे पहले तेज प्रताप ने सरस्वती पूजा के पंडाल में ही फाइलों पर साइन करना शुरू कर दिया और यह फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गयी. इस बाबत स्वास्थ्य मंत्री से पूछेजाने पर उन्होंने कहा, विभागीय काम है, रुकना नहीं चाहिए. चाहे मैं जिस स्थिति में रहूं, बैठने के लिए कुर्सी हो या ना हो, तो अपने कार्यों को करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं’.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




