ePaper

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अखिलेश यादव से की बात, चुनाव प्रचार करने जायेंगे उत्तर प्रदेश

Updated at : 11 Jan 2017 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अखिलेश यादव से की बात, चुनाव प्रचार करने जायेंगे उत्तर प्रदेश

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उन्होंने बातचीत की है. अखिलेश से कहा है कि अब चुनाव प्रचार करने का समय आ गया है. पार्टी के अंदर के विवाद को खत्म किया जाये. लालू यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के […]

विज्ञापन
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उन्होंने बातचीत की है. अखिलेश से कहा है कि अब चुनाव प्रचार करने का समय आ गया है. पार्टी के अंदर के विवाद को खत्म किया जाये. लालू यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भी जायेंगे.
10, सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास पर मंगलवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव से बातचीत की जानकारी उन्होंने संवाददाताओं को दी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पटना आने संबंधी प्रश्न के जवाब में लालू ने कहा कि अमित शाह को नोटबंदी में लोगों को हुई परेशानी के लिए तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में माफी मांगनी चाहिए.
राजद प्रमुख लालू ने कहा कि गुरु पर्व संपन्न हो गया है तब वे पटना पहुंचे हैं. नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने तो नोटबंदी के लिए पचास दिन का समय जनता से मांगा था. अब तो पैंसठ दिन हो गये. जनता अब भी परेशान है. पीएम को माफी मांगनी चाहिए.वहीं, लालू प्रसाद ने कहा कि 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला में राजद कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ शामिल होंगे. बीएसएफ के जवानों को सीमा पर घटिया भोजन देने के मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन