केंद्र ने दिया बिहार को बड़ा झटका, IPS की संख्या बढ़ाने के मामले में दिया यह जवाब
पटना : केंद्र ने बिहार में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की संख्या बढाने का प्रस्ताव दोबारा लौटा दिया है. राज्य सरकार ने आइपीएस कैडर की संख्या को बढ़ाने के लिए बिहार आइपीएस कैडर रिव्यू से संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार को इस वर्ष अक्टूबर में भेजा था. परंतु केंद्र सरकार की डीओपीटी (केंद्रीय कार्मिक एवं […]
पटना : केंद्र ने बिहार में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की संख्या बढाने का प्रस्ताव दोबारा लौटा दिया है. राज्य सरकार ने आइपीएस कैडर की संख्या को बढ़ाने के लिए बिहार आइपीएस कैडर रिव्यू से संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार को इस वर्ष अक्टूबर में भेजा था. परंतु केंद्र सरकार की डीओपीटी (केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) इस पर राजी नहीं है.यह दूसरी बार है, जब केंद्र ने आइपीएस कैडर रिव्यू करने के प्रस्ताव को लौटाया है. राज्य के गृह विभाग की तरफ से राज्य में मौजूदा आइपीएस के 231 स्वीकृत पद हैं. बढ़ती जरूरत के मुताबिक इनकी संख्या में करीब 15 पदों की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था, जिसे केंद्र ने बढ़ाने से इनकार कर दिया है. इसके अलावा केंद्र ने राज्य के अन्य कई मामलों में आपत्ति दर्ज कराते हुए इसका फिर से समीक्षा कर भेजने के लिए कहा है. दो-तीन दिन पहले लौटी यह फाइल फिलहाल गृह विभाग में आला अधिकारियों के पास ही पड़ी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










