ePaper

राजबल्लभ यादव को सुप्रीम कोर्ट ने कल तक सरेंडर करने का दिया निर्देश

Updated at : 08 Nov 2016 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
राजबल्लभ यादव को सुप्रीम कोर्ट ने कल तक सरेंडर करने का दिया निर्देश

पटना : रेप के आरोपी और हाल में जमानत मिलने के बाद लालू यादव से उनके आवास पर मिलने के बाद चर्चा में आये राजद से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव के जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने राजबल्लभ यादव को कल तक सरेंडर करने का आदेश जारी कर दिया है. ज्ञात […]

विज्ञापन

पटना : रेप के आरोपी और हाल में जमानत मिलने के बाद लालू यादव से उनके आवास पर मिलने के बाद चर्चा में आये राजद से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव के जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने राजबल्लभ यादव को कल तक सरेंडर करने का आदेश जारी कर दिया है. ज्ञात हो कि इससे पहले कोर्ट ने राजबल्लभ को नोटिस जारी करते हुए पूछा था कि क्यों ना आपकी जमानत को रद्द कर दिया जाये. राजबल्लभ यादव के खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. राजबल्लभ यादव को पटना हाइकोर्ट ने जमानत दे दी थी.

गौरतलब हो कि इसी वर्ष फरवरी में विधायक पर एक लड़की को तीस हजार में खरीदकर पूरी रात रेप करने का आरोप लगा था. विधायक ने लड़की के साथ रेप के अलावा धमकी भी दी थी कि विरोध करने पर उसके साथ गैंग रेप को अंजाम दिया जायेगा. लड़की का एमएमएस भी बनाया गया था. मामला सामने आने के बाद विधायक फरार हो गया और बाद में उसने कोर्ट में समर्पण किया. विधायक के घर की कुर्की जब्ती होने के अलावा कोर्ट ने जेल भेज दिया था. इस मामले में विधायक की सहयोगी सुलेखा और अंगरक्षक भी गिरफ्तार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन