ePaper

Video: ‘BPSC अभ्यर्थियों पर नहीं चली लाठी’ पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत का दावा

Updated at : 31 Dec 2024 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
Patna Central SP Sweety Sahrawat

Patna Central SP Sweety Sahrawat

70th BPSC: पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने दावा किया है कि रविवार को प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ है. अभ्यर्थियों ने जब पुलिस की बात नहीं मानी तो वाटर कैनन का प्रयोग किया गया. एसपी स्वीटी के बयान का एक वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

70th BPSC: 70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग को लेकर पटना में पिछले कुछ दिनों से अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को कई राजनीतिक दलों और नेताओं का भी साथ इस मांग को लेकर मिला. वहीं जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर भी इस आंदोलन का हिस्सा बन गए और बीते रविवार को प्रशांत किशोर के नेतृत्व में अभ्यर्थियों का हुजूम गांधी मैदान में जमा हो गया. उन्हें इसकी अनुमति प्रशासन ने नहीं दी थी. रात करीब साढ़े आठ बजे अभ्यर्थी जेपी गोलंबर पर जमे थे. प्रशासन खाली करने की वार्निंग  दे रही थी. लेकिन जब प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की और फिर लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस ने इस दौरान दौड़ा-दौड़ाकर अभ्यर्थियों को पीटा. लेकिन, पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मीडिया एजेंसी से बात करते नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ है. उनका कहना है कि अभ्यर्थी जब बात नहीं माने तो वाटर कैनन का प्रयोग किया गया. 

पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत का वीडियो- 

Video Credit: ANI, Source: Twitter

पुलिस को किसी भी तरह की कार्रवाई की छूट है

रविवार को अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद मीडिया से बात करते हुए बीपीएससी के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसके लिए पुलिस को किसी भी तरह की कार्रवाई की छूट है. आयोग का विधि व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है. वहीं, इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोग किसी भी तरह का री-एग्जाम करवाने नहीं जा रहा है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने का सबूत नहीं दिया

अभ्यर्थियों ने किसी भी तरह का पेपर लीक होने का सबूत नहीं दिया है. परीक्षा के दौरान पूरे प्रदेश से कही भी पेपर लीक की कोई खबर सामने नहीं आई. सिर्फ बापू परीक्षा केंद्र से गड़बड़ी की आशंका थी, जिसके बाद आयोग ने तुरंत एक्शन लेते हुए वहां का परीक्षा कैंसिल कर दिया और 4 जनवरी को पुन: परीक्षा लेने का ऐलान किया.

ALSO READ: सरकार Vs तेजस्वी Vs पीके… BPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन कैसे बनता जा रहा सियासी लड़ाई का केंद्र?

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन