लालू के खास अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जतायी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी, कहा अब राजद-जदयू के विलय की उम्मीद नहीं

पटना : लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आज पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए अप्रत्यक्ष रूप से खुद की दावेदारी पेश कर दी है. सिद्दीकी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जहां तक योग्यता का सवाल है, […]
पटना : लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आज पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए अप्रत्यक्ष रूप से खुद की दावेदारी पेश कर दी है. सिद्दीकी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जहां तक योग्यता का सवाल है, तो जब जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो फिर मैं क्यों नहीं? जब पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि क्या आप लालू प्रसाद को कहेंगे कि वे आपको मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करें, तो इसे टालते हुए सिद्दीकी ने कहा कि अगर आप (पत्रकार) मुख्यमंत्री बनाते होंगे, तो हम आपसे कहेंगे हमारे नाम को भी कंसीडर कीजिएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




