Patna Student Protest: पटना में बवाल के बाद SSB, CRPF और BSF तैनात, हाई अलर्ट पर राजधानी की पुलिस

Updated:
विज्ञापन
पटना में बवाल के बाद भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात

पटना में बवाल के बाद भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात

Patna Student Protest: पटना में छात्रों के प्रदर्शन और भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. डाकबंगला चौराहा, विधानसभा और अन्य संवेदनशील इलाकों में SSB, CRPF और BSF के जवान तैनात किए गए हैं. कई जगह झड़प, लाठीचार्ज और पथराव की घटनाएं भी हुईं.

विज्ञापन

Patna Student Protest: नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया. प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने कई जगह उन्हें रोकने की कोशिश की. हालात बिगड़ने पर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई.

डाकबंगला चौराहा और विधानसभा में सुरक्षा कड़ी

छात्रों के प्रदर्शन और शहर में बढ़ते तनाव को देखते हुए डाकबंगला चौराहा पर SSB, CRPF और BSF के जवान तैनात किए गए हैं. विधानसभा परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. सदन के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं. छात्रों के हंगामे और राजनीतिक तनाव के बाद विधानमंडल का मुख्य गेट भी बंद कर दिया गया. बीजेपी कार्यालय के बाहर भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं.

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प

पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई. भाजपा के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. झड़प के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस और छात्रों के बीच कई जगह भिड़ंत

प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई. भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और लाठीचार्ज किया. प्रदर्शन के दौरान कुछ पत्रकार भी हमले में घायल हुए. कई इलाकों में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

संवेदनशील इलाकों पर नजर

छात्र आंदोलन और राजनीतिक झड़प के बाद पटना पुलिस अलर्ट मोड में है. डाकबंगला चौराहा, विधानसभा और दूसरे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन मांगों को लेकर हो रहा है आंदोलन

छात्र संगठन का कहना है कि यह प्रदर्शन सिर्फ नीट पेपर लीक के खिलाफ नहीं है. प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, भ्रष्टाचार पर रोक, शिक्षा के निजीकरण का विरोध और पटना विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म करने की मांग भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि विश्वविद्यालयों को सरकारी दफ्तर की तरह नहीं चलाया जाना चाहिए और छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रहने चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन