जीतन राम मांझी ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा नाम की नई पार्टी बनाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 8:10 PM
पटना: जदयू से निकाले जा चुके नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) नाम की एक नई पार्टी शुरु करने का ऐलान किया. मांझी ने इस अवसर पर यह भी कहा कि बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव […]
पटना: जदयू से निकाले जा चुके नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) नाम की एक नई पार्टी शुरु करने का ऐलान किया. मांझी ने इस अवसर पर यह भी कहा कि बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
मांझी ने यहां एक प्रेसवार्ता में नई पार्टी बनाने का ऐलान किया. उन्होंने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी को हम का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. हालांकि, तकनीकी कारणों से फिलहाल न तो मांझी और न ही जदयू के 17 बागी विधायकों का नाम नई पार्टी की सूची में दिखाई दिया. शकुनी चौधरी और जदयू के दो बागी विधायकों नीतीश मिश्र एवं अनिल कुमार के साथ संवाददाता सम्मेलन कर रहे मांझी ने कहा कि एक नए झंडे के साथ नई पार्टी हम के पंजीकरण के लिए हम जल्द ही चुनाव आयोग जायेंगे.
मांझी एवं अन्य ने कहा, एक बार नई पार्टी का पंजीकरण हो जाने के बाद हम इसका हिस्सा बन जायेंगे. जदयू से निकाले जाने और मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद मांझी व उनके समर्थक विधायकों ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा नाम का एक गैर-राजनीतिक संगठन बनाया था जिसे आज राजनीतिक पार्टी का रूप दे दिया गया. मांझी और उनके समर्थक विधायकों ने पहले दावा किया था कि जनता परिवार की पार्टियों का जब विलय पूरा हो जायेगा और जदयू अपना चुनाव चिह्न तीर छोड़ देगी तो वे तीर का निशान देने का दावा करेंगे.
मांझी ने कहा कि नई पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी की बिहार इकाई में 108 नेताओं के नाम हैं. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व सांसद ब्रह्मदेव आनंद पासवान और पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक गणेश यादव, राम कुमार यादव, ओम प्रकाश पासवान, केडी यादव और रामचंद्र प्रसाद सिंह जैसे नेताओं के नाम हैं. मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह नई पार्टी के दुश्मन नंबर एक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










