मांझी ने कहा, चुनाव के पहले किसी से गंठबंधन नहीं

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को जहां अपनी चुनावी रणनीति का खुलासा किया, वहीं समर्थन नहीं देने के लिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जम कर कोसा. उन्होंने कहा कि हम चुनाव के पूर्व किसी से गंठबंधन नहीं करेंगे. चुनाव के बाद ही हमारा किसी से गंठबंधन होगा. साथ ही उन्होंने कहा […]
साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी दल हमें मदद करना चाहेगा, हम उसका सहयोग लेंगे. 1, अणो मार्ग स्थित आवास पर प्रेस कान्फ्रेंस में मांझी ने कहा, लालू प्रसाद ने उनसे (नीतीश कुमार) हाथ मिलाया है, जिसने उन्हें जेल भेजवाया था. लालू प्रसाद का सामाजिक न्याय ही पता नहीं चलता है कि क्या है? कभी वह कहते हैं कि जीतन राम मांझी अच्छा आदमी है, लेकिन जब समर्थन देने की बारी आयी, तो वह नीतीश कुमार के साथ हो लिये. अगर लालू प्रसाद मेरा साथ देते, तो मेरी सरकार बच जाती.
उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई नीतीश कुमार से थी. वह सत्ता के लिए इतना ज्यादा छटपटा रहे थे कि गैर कानूनी रूप से काम किया. पता नहीं वह कैसे सरकार चलाना चाहते हैं? मंगलवार को विधानसभा में जो घटना हुई, ऐसी घटना पहले नहीं हो जाती, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया था. जिस चीज से हम बचना चाहते थे, वैसी ही घटना हुई. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सत्ता के लिए नहीं है. कैसे विकास किया जाये, इसके लिए है. गरीब के लिए सिर्फ घोषणाएं न हो, लॉलीपॉप नहीं दिखाया जाये. उनके लिए काम भी हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




