नये सत्र शुरू होने से पहले जिले के 3500 स्कूलों को मिलेगी एफएलएन किट

Edited by AMBER MD
Updated:
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने और बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमेरिक किट (एफएलएन) मुहैया करायी जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

जिले के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने और बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमेरिक किट (एफएलएन) मुहैया करायी जायेगी. विभाग की ओर से नया सत्र शुरू होने से पहले जिले के 3500 स्कूलों को फरवरी के अंतिम सप्ताह तक स्कूलों को एफएलएन किट पहुंचा दी जायेगी. प्रथम चरण में जिले के कक्षा एक से तीन के करीब तीन लाख स्कूली बच्चों को एफएलएन किट बांटी जायेगी. कक्षा चौथी से पांचवीं के बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों के बदले प्रत्येक स्कूल को एक-एक स्कूल में एफएलएन किट मुहैया करायी जायेगी.

किट में विषयवार उपलब्ध करायी जायेगी सामग्री

कक्षा चौथी से पांचवीं के बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए स्कूल किट में विषयवार सहायक सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. इसमें हिंदी के अक्षरों और वाक्य तैयार करने के लिए पोस्टर, अंग्रेजी की कविता की विजुअल ऑडियो, गणित के लिए क्यूब और शेप वहीं विज्ञान विषय के लिए भी प्रोजेक्ट उपलब्ध कराये जायेंगे. एफएलएन किट मुहैया कराने का मुख्य उद्देश्य कक्षा में शैक्षणिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने के साथ ही एक्सट्रा क्यूरिकुलर एक्टिव में भी विद्यार्थियों को बेहतर बनाना है.

एफएलन किट से पढ़ाई का होगा निरीक्षण

स्कूलों को दी गयी एफएलन किट से पढ़ाई हो रही या नहीं इसका निरीक्षण स्कूल के प्रधानाध्यापक करेंगे. इसके साथ ही किट से पढ़ाई के बाद उसे ठीक ढंग से रखने की जिम्मेदारी भी प्रधानाध्यापक की होगी. कक्षा चार से पांच के सभी बच्चों को स्कूल एफएलएन किट से पढ़ाना अनिवार्य होगा. कक्षा एक से तीन के बच्चों को एफएलएन किट में मिली थी यह सामग्री वाटर बोतल, पेंसिल, स्लेट, शार्पनर, रबर, कलर, ड्राइंग बुक, कॉपी व अन्य सामग्री.

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन