पटना वीमेंस कॉलेज : दीक्षांत समारोह में 35 छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
पटना वीमेंस कॉलेज : दीक्षांत समारोह में 35 छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

पटना वीमेंस कॉलेज में 24 फरवरी को चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

24 फरवरी को होगा चौथा दीक्षांत समारोह

संवाददाता, पटना

पटना वीमेंस कॉलेज में 24 फरवरी को चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जायेगा. कॉलेज के वेरोनिका ऑडिटोरियम में सुबह 11:30 बजे इसका आयोजन किया जाना है. इस आयोजन में 2025 में पास होने वालीं स्नातक, बीएड और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों की छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जायेंगी. 1089 छात्राएं इसमें शामिल होंगी. यूजी, पीजी, एमसीए और बीएड की 35 छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया जायेगा. कॉलेज प्रशासन ने समारोह की गरिमा बनाये रखने के लिए छात्राओं के लिए सख्त ड्रेस कोड अनिवार्य किया है, जिसके तहत उन्हें लाल या सुनहरी बॉर्डर वाली सफेद या ऑफ-व्हाइट साड़ी अथवा सलवार सूट पहनकर आना होगा. दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली सभी छात्राओं को अपनी भुगतान रसीद साथ लाना अनिवार्य है. अंगवस्त्र का वितरण समारोह वाले दिन ही सुबह 9 से 10 बजे के बीच ऑडिटोरियम के बाहर बने काउंटरों से किया जायेगा. सुरक्षा और अनुशासन के दृष्टिकोण से ऑडिटोरियम के भीतर मोबाइल, खाने-पीने की वस्तुएं और पानी की बोतल ले जाना पूरी तरह वर्जित है. प्रत्येक छात्रा के साथ केवल एक अभिभावक को शामिल होने की अनुमति दी गयी है, जिन्हें सुबह 10:30 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करना होगा.

इन छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

यूजी (2022-2025)-24 गोल्ड मेडल

नाम-विषय

लक्ष्मी-बीकॉम

जोया आफरीन-बीबीए

परिधि सिंह-बीसीए

वंदना कुमारी-बॉटनी

अकांक्षा श्री-सीइएमएस

राशी कुमारी-केमिस्ट्री

दर्शन कौर-इकोनॉमिक्स

पिहू खंडेलवाल-अंग्रेजी

कामना कुमारी-ज्योग्राफी

मणिपुरी-हिंदी

शान्वी देव-हिस्ट्री

सृष्टि सुमन-होम साइंस

समर्पण साह-मैथ

यमना आबिद-एमबायो

अदिति सिन्हा-फिलॉसफी

अंशु शर्मा-फिजिक्स

अनुष्का शर्मा-पॉलिटिकल साइंस

ऋषिका -साइकोलॉजी

श्रुति श्रीवास्तव-संस्कृत

पायल कुमारी ओझा-सोशियोलॉजी

पुरबासा भादुरी-स्टैटिस्टिक्स

दीपिका श्री-जूलॉजी

अदिति राज-एएमएम

श्रेया गौतम-बीएमसी

———

पीजी/एमसीए(2023-2025)-10 गोल्ड मेडल

नाम-विषय

अनुप्रिया सिंह-एमए पॉलिटिकल साइंस

मारिया तलत-एमए होम साइंस

कृति गुप्ता-एमए एप्लाइड साइकोलॉजी

वैष्णवी वर्मा- एमए अंग्रेजी

आयुषी राज-एमए ज्योग्राफी

पलक अग्रवाल-एमए सोशल वर्क

फार्या खानम-एमएससी फिजिक्स

मृदुला भारद्वाज-एमएससी जूलॉजी

वजीहा सादी-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी

रौनक अफरोज-एमसीए

—–

बीएड(2023-2025)

सुष्मा सिंह-बीएड

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन