सीएम के नाती व दामाद के साथ हुई मारपीट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

काको (जहानाबाद): भेलावर ओपी क्षेत्र के रानीपुर गांव में सीएम जीतन राम मांझी के नाती अमित मांझी पर जानलेवा हमला हुआ. घटना मंगलवार की देर रात उस वक्त हुई, जब सीएम का नाती अपने गांव रानीपुर में एक गुमटीनुमा अवैध शराब कारोबारियों की दुकान पर खड़ा थे. उसी वक्त अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान […]
विज्ञापन
काको (जहानाबाद): भेलावर ओपी क्षेत्र के रानीपुर गांव में सीएम जीतन राम मांझी के नाती अमित मांझी पर जानलेवा हमला हुआ. घटना मंगलवार की देर रात उस वक्त हुई, जब सीएम का नाती अपने गांव रानीपुर में एक गुमटीनुमा अवैध शराब कारोबारियों की दुकान पर खड़ा थे.
उसी वक्त अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान पर निकली भेलावर ओपी की पुलिस वहां पहुंच गयी. पुलिस को आते देख अवैध कारोबारी उस वक्त वहां से भाग निकले. तहकीकात के बाद पुलिस की गाड़ी जैसे ही वहां से निकली, तभी इन दबंगों ने सीएम के नाती पर शक जताते हुए हमला कर दिया.
हमलावरों का आरोप था कि इसी के इशारे पर पुलिस दल यहां पर छापेमारी करने पहुंची थी, जबकि ऐसा कुछ नहीं था. इसी क्रम में अपने पुत्र का बीच-बचाव करने सीएम के दामाद पहुंचे, उनके साथ भी हमलावरों ने मारपीट की. इस हमले में सीएम के नाती का सिर फूट गया. दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










