लोयोला और संत जेवियर्स की 25 गाड़ियां जब्त, ट्रैफिक पुलिस ने किया शोकॉज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2025 11:08 PM
स्कूल वाहनों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की है.
Patna News. स्कूल वाहनों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की है. अभियान चला कर लोयोला और संत जेवियर्स की 25 गाड़ियों को जब्त किया है. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जब्त की गयी गाड़ियों में ओवरलोड बच्चे थे. यह एक बड़ी लापरवाही है. बाद में जब कागजों की जांच की गयी, तो किसी का इंश्योरेंस फेल था, तो किसी का पॉल्यूशन, किसी का परमिट नहीं था. कई सारी लापरवाही सामने आयी है. लोयोला और संत जेवियर्स से अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा, तो आगे की कार्रवाई की जायेगी.
किसी में नहीं मिला सीसीटीवी और जीपीएस
उन्होंने बताया कि स्कूल वाहनों में थ्री व्हीलर पर पूरी तरह रोक है. जो बड़े वाहन पकड़ाये है. उनमें न तो सीसीटीवी था और न ही जीपीएस. स्कूली वाहनों का कॉमर्शियल टैक्स जमा होना चाहिए. वाहन का रंग पीला होना चाहिए. बसों और वैन में ग्रिल लगा होना अनिवार्य होना चाहिए. इसके अलावा स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि चालक और खलासी का हर छह महीने पर फिटनेस होना चाहिए. साथ ही थाना से चरित्र प्रमाणपत्र भी दोनों का बना होना चाहिए.
सभी स्कूलों को निर्देश, जल्द ही वाहनों का पूरा सिस्टम ठीक कराएं
ट्रैफिक एसपी ने जिले के सभी स्कूलों को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधक स्कूल वाहनों के संबंध में दिये गये सारे निर्देश को पूरा कर सिस्टम को ठीक करा लें. अगर जल्द ही स्कूल व्हीकल सिस्टम को ठीक नहीं किया गया और दिशा-निर्देश को पूरा नहीं किया गया, तो वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










