बिहार से बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, विभिन्न जिलों से 25 से अधिक बसों का होगा परिचालन

Updated at : 28 Feb 2023 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार से बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, विभिन्न जिलों से 25 से अधिक बसों का होगा परिचालन

विभाग के मुताबिक प्रत्येक सशर्त स्वीकृत परमिटधारी को आवश्यक कागजात निर्देश जारी होने से 15 दिनों के भीतर राज्य परिवहन आयुक्त के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा. ऐसा नहीं करने पर 15 दिनों के पश्चात सशर्त स्वीकृति परमिट स्वतः रद्द समझा जायेगा.

विज्ञापन

बिहार के विभिन्न जिलों से पश्चिम बंगाल के लिए 25 से अधिक बसों का परिचालन होगा. यह निर्णय बिहार-पश्चिम बंगाल के बीच हुए पारंपरिक परिवहन समझौते के तहत हुआ है. इसके तहत वाहन को स्थायी परमिट दिया गया है. इससे बंगाल जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी और वह अपने-अपने जिलों से भी बंगाल पहुंच पायेंगे. विभाग के मुताबिक अभी छत्तीसगढ़, झारखंड, यूपी व दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की जायेगी. इसको लेकर प्रक्रिया तेज हो गयी है. इन राज्यों के बीच हुए समझौते के बाद अगले तीन से चार माह में 80 से अधिक बसों का परिचालन होगा.

15 दिनों के अंदर कागजात जमा कराने का निर्देश

विभाग के मुताबिक प्रत्येक सशर्त स्वीकृत परमिटधारी को आवश्यक कागजात निर्देश जारी होने से 15 दिनों के भीतर राज्य परिवहन आयुक्त के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा. ऐसा नहीं करने पर 15 दिनों के पश्चात सशर्त स्वीकृति परमिट स्वतः रद्द समझा जायेगा.

यह होगा मार्ग

  • रक्सौल से सिल्लीगुड़ी भाया मोतिहारी, दरभंगा , प्रतापगंज.

  • बेतिया से सिलीगुड़ी भाया मोतिहारी, दरभंगा, प्रतापगंज.

  • वजीरगंज से कोलकता भाया हजारीबाग, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान.

  • मोतिहारी से सिलीगुड़ी भाया दरभंगा , प्रतापगंज.

  • भागलपुर से कोलकता भाया धनबाद, हल्दिया, बर्द्धमान.

  • बिहारशरीफ से कोलकता भाया धनबाद, हल्दिया, बर्द्धमान.

  • पटना से सिलीगुड़ी भाया बख्तियारपुर, पूर्णिया.

  • सहरसा से सिलीगुड़ी भाया पूर्णिया, दालकोला.

  • भागलपुर से सिउरी भाया दुमका.

  • ठाकुरगंज से सिलीगुड़ी भाया नक्सबाड़ी.

  • मधुबनी से सिलीगुड़ी भाया दरभंगा, फारबिसगंज, पूर्णिया .

  • राजगीर से सिलीगुड़ी भाया बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पूर्णिया .

Also Read: पीएम मोदी बने राम तो अमित शाह हनुमान, गृह मंत्री के आगमन से पहले पटना में लगे भाजपा के पोस्टर

दिल्ली के लिए विभिन्न जिलों से शुरू होगा बसों का परिचालन

परिवहन विभाग के दिल्ली के लिए बहुत जल्द अन्य जिलों से भी बस सेवा शुरू की जायेगी. यह बस सेवा परिवहन निगम की अपनी होगी. इसको लेकर 15 मार्च तक विभागीय बैठक होगी और उसके बाद दिल्ली के लिए शुरू होने वाली बस मार्ग तय होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन