ePaper

बिहार : 16 दिनों में ढाई गुने से अधिक बढ़े कोरोना मरीज

Updated at : 17 May 2020 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : 16 दिनों में ढाई गुने से अधिक बढ़े कोरोना मरीज

राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 16 दिनों में दोगुनी गुनी से अधिक बढ़ी है. 30 अप्रैल तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 425 रही थी. एक मई से 15 मई के बीच इसमें 616 की बढ़ोतरी हुई और संख्या बढ़कर 1033 होगी गयी

विज्ञापन

पटना : राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 16 दिनों में दोगुनी गुनी से अधिक बढ़ी है. 30 अप्रैल तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 425 रही थी. एक मई से 15 मई के बीच इसमें 616 की बढ़ोतरी हुई और संख्या बढ़कर 1033 होगी गयी. 16 मई को कोरोना पाजिटिव की संख्या बढ़ कर 1145 हो गयी. इस तरह कुल 16 दिनों में राज्य में 720 कोरोना पाजिटिव मरीज बढ़ गये.

जैसे-जैसे प्रवासियों की संख्या बिहार में बढ़ने लगी, कोरोना पाॅजिटिव के मामले भी अधिक संख्या में सामने आने लगे हैं. पूर्व में सैंपलों की जांच संख्या और उसमें कोरोना पॉजिटिव मिलने का प्रतिशत 1.7 तक रहा था. अब यह बढ़ कर 2.44 तक पहुंच गया है.15 से 30 अप्रैल और फिर एक मई से 15 मई के आंकड़ों की तुलना की जाये तो लगभग ऐसा ही आंकड़ा निकल कर सामने आता है. 15 से 30 अप्रैल के बीत 15 दिनों में प्रतिदिन 24 की औसत से मरीजों की संख्या बढ़ी है, जबकि एक मई से 15 मई के बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 43.6 के प्रतिदिन की औसत से संख्या बढ़ी है.

अप्रैल में 27 को सबसे अधिक 69 मरीज मिले थे, जबकि मई में अब तक सबसे अधिक 12 मई को 130 मरीज मिले हैं.शनिवार की सुबह 10 तक राज्य में 44398 सैंपलों की जांच हुई है. अब तक 453 लोग ठीक भी हुए हैं. अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 685 है. इनमें 41 मरीज मेडिकल काॅलेजों में इलाजरत हैं, जबकि बाकी को जिला आइसोलेशन व कोविड जांच सेंटर में भर्ती कराया गया है.तीन मई के बाद आने वाले 423 प्रवासी पॉजिटिवस्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह के अनुसार तीन मई के बाद आने वाले प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव के 423 मरीज पाये गये हैं. इनमें सबसे अधिक संख्या नयी दिल्ली से आने वाले प्रवासी हैं. इनकी संख्या 136 है. गुजरात से आने वाले 111 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. महाराष्ट्र से आये 85, पश्चिम बंगाल से आये 23, यूपी से आये 18 और हरियाणा से आये 23 प्रवासी पॉजिटिव पाये गये हैं.

मई में मिले कोरोना मरीज

दिन -नया मरीज -ठीक हुए

  • 01 मई-41-7

  • 02 मई -16-26

  • 03 मई-36-7

  • 04 मई -11-10

  • 05 मइ – 07-24

  • 06 मई -07-45

  • 07 मई -15-43

  • 08 मई -29-26

  • 09 मई -32-58

  • 10 मई -85-28

  • 11 मई -53-24

  • 12 मई -130-08

  • 13 मई -74-10

  • 14 मई -46-12

  • 15 मई -34-28

  • 16 मई 113 13

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन