दुल्हिन बाजार : बाइक की टक्कर से छात्र की मौत, मचा कोहराम

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Feb 2020 8:43 AM

विज्ञापन

दुल्हिन बाजार : शुक्रवार को थाना क्षेत्र के इचीपुर गांव के पास पाली-मसौढ़ी मुख्य सड़क पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्र की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के इचीपुर गांव निवासी जितेंद्र पासवान का पुत्र विकास कुमार (14 वर्ष) साइकिल पर सवार होकर देवरिया […]

विज्ञापन
दुल्हिन बाजार : शुक्रवार को थाना क्षेत्र के इचीपुर गांव के पास पाली-मसौढ़ी मुख्य सड़क पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्र की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के इचीपुर गांव निवासी जितेंद्र पासवान का पुत्र विकास कुमार (14 वर्ष) साइकिल पर सवार होकर देवरिया बाजार स्थित निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाने के लिए घर से निकला था.
अभी वह गांव से निकलकर पाली-मसौढ़ी मुख्य सड़क पर पहुंच ही था कि देवरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी. बाइक पर तीन लोग सवार थे. बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े. वहीं विकास की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के तुरंत बाद बाइक चालक एक अन्य सवार के साथ जल्दबाजी करते हुए बाइक लेकर घटनास्थल से भाग निकला.
वहीं दूसरा सवार घटनास्थल पर ही छूट गया. यह देख आसपास में मौजूद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर छूटे युवक को पकड़ लिया. उसकी पहचान सिगोड़ी निवासी शौकत अली का पुत्र जाफर के रूप में हुई. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
घटना की सूचना पाकर दुल्हिन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची. वहां ग्रामीणों ने पकड़े गये युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंची दुल्हिन बाजार बीडीओ चंदा कुमारी ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये दिये. वहीं स्थानीय मुखिया संजू सिन्हा ने कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपये दिये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.
इस मामले में दुल्हिन बाजार अपर थानाध्यक्ष प्रभुनाथ चौबे ने बताया कि घटनास्थल पर छूटे युवक जाफर ने रास्ते में लिफ्ट लिया था. उसकी पहचान पर बाइक चालक सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नोनियाचक गांव निवासी छठू मिस्त्री के पुत्र शिवनाथ मिस्त्री के खिलाफ मृतक के पिता जितेंद्र पासवान ने अनियंत्रित होकर टक्कर मारने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. विकास कुमार इचीपुर गांव के ही मध्य विद्यालय की आठवीं कक्षा का छात्र था.उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद पिता जितेंद्र पासवान मजदूरी कर बेटे की पढ़ाई का खर्च जुटाते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन