पटना : शास्त्रीनगर की अशोकपुरी में वारदात, आभूषण दुकान से 20 लाख की लूट
Updated at : 20 Feb 2020 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : शास्त्रीनगर की अशोकपुरी में तीन अपराधियों ने बुधवार की रात 7:45 बजे वर्षा आभूषण दुकान से 20 लाख रुपये के गहने लूट लिये. लुटेरे 300 ग्राम सोना व तीन किलो चांदी के जेवर और 12 हजार रुपये ले गये. तीनों लुटेरे सफेद रंग की आपची बाइक से अाये थे. एक लुटेरा दुकान के […]
विज्ञापन
पटना : शास्त्रीनगर की अशोकपुरी में तीन अपराधियों ने बुधवार की रात 7:45 बजे वर्षा आभूषण दुकान से 20 लाख रुपये के गहने लूट लिये. लुटेरे 300 ग्राम सोना व तीन किलो चांदी के जेवर और 12 हजार रुपये ले गये. तीनों लुटेरे सफेद रंग की आपची बाइक से अाये थे. एक लुटेरा दुकान के बाहर बाइक स्टार्ट करके बैठा था, जबकि दो दुकान में घुसकर लूटपाट कर रहे थे.
दो लुटेरे हेलमेट लगाये हुए थे, जबकि एक नकाबपोश था. दुकानदार सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दो अपराधी दुकान में घुसे. एक काउंटर से कूदकर लॉकर के पास पहुंच गया और दूसरा पिस्टल के बट से चेहरे पर मार दिया. इसके बाद मेरा गला दबाकर शोकेस में रखे गहनों को झोले में भर लिया और बाइक से जगदेव पथ की तरफ फरार हो गये. लूटपाट के समय दुकान में न कोई स्टाफ था और न ही ग्राहक. सूचना मिलते ही एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन की. मालूम हो कि इससे पहले इस दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




