बिहार में एनडीए सरकार की वापसी प्रशांत किशोर को फूटी आंखों भी नहीं सुहायी : सुशील मोदी

Updated:
विज्ञापन

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नेट्वीट कर प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला है.सुशीलमोदीने ट्वीट कर कहा है कि जदयू से राजद का गठबंधन बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर टूटा था. तत्कालीन महागठबंधन सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आज तक अपने खिलाफ लगे आरोपों का बिंदुवार जवाब नहीं दे पाये. […]

विज्ञापन

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नेट्वीट कर प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला है.सुशीलमोदीने ट्वीट कर कहा है कि जदयू से राजद का गठबंधन बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर टूटा था. तत्कालीन महागठबंधन सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आज तक अपने खिलाफ लगे आरोपों का बिंदुवार जवाब नहीं दे पाये. भाजपा ने गरीब बिहार को मध्यावधि चुनाव के बोझ से बचाने के लिए बिना शर्त जदयू का समर्थन किया, जिससे भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस रखने वाली एनडीए सरकार बनी और विकास को गति मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार की वापसी प्रशांत किशोर को फूटी आंखों भी नहीं सुहायी, इसलिए वे लालू प्रसाद से नीतीश कुमार की फिर दोस्ती कराने में लगे रहे. जब उनकी दाल नहीं गली, तो नागरिकता कानून को बहाना बना कर नीतीश कुमार को निशाना बनाने लगे. वे लालटेन पार्टी के लिए काम करने लगे हैं, इसलिए उन्हें न राजद राज के भ्रष्टाचार दिखते हैं, न एनडीए सरकार में हर गांव-घर तक पहुंची बिजली दिखायी पड़ती है.उन्होंने कहा कि 2005 से बिजली की खपत में पांच गुना वृद्धि हुई, लेकिन पीके बिहार को लालटेन युग में लौटाने की मुहिम चलाने का ठेका ले चुके हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन