बिहार के छात्र ने बनाया मानव रहित सोलरयान मराल-2, एक्सीरॉन तकनीक से है लैस
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Feb 2020 4:54 AM
गोपालगंज के विजय को बड़ी सफलता अरविंद चौबेकटेया (गोपालगंज) :आइआइटी के छात्र विजय शंकर को तकनीक की दुनिया में बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने सौर ऊर्जा से चलने वाला दुनिया का पहला ऐसा मानवरहित यान (यूएवी) सोलर मराल-2 बनाया है, जो एक्सीरॉन तकनीक से लैस है. विजय शंकर द्विवेदी कटेया प्रखंड के पटखौली गांव निवासी […]
- गोपालगंज के विजय को बड़ी सफलता
कटेया (गोपालगंज) :आइआइटी के छात्र विजय शंकर को तकनीक की दुनिया में बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने सौर ऊर्जा से चलने वाला दुनिया का पहला ऐसा मानवरहित यान (यूएवी) सोलर मराल-2 बनाया है, जो एक्सीरॉन तकनीक से लैस है.
विजय शंकर द्विवेदी कटेया प्रखंड के पटखौली गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ब्रजनाथ द्विवेदी के पुत्र हैं . इस तकनीक से यूएवी के पैनल हमेशा सूर्य की ओर होंगे और उसकी सबसे अधिक ऊर्जा ग्रहण करेंगे. इस तकनीक ने मराल-2 को दुनिया का सर्वाधिक समय तक उड़ने वाला सोलर यूएवी बना दिया है. इस सोलर यूएवी को एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के प्रो एके घोष और डॉ जीएम कामत के दिशा निर्देश में विजय शंकर द्विवेदी ने दो साल के शोध के बाद तैयार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










