पटना : दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
Updated at : 13 Feb 2020 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को कटिहार जिला के दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों व पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री व कटिहार के पूर्व सांसद तारिक अनवर की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने वाले […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को कटिहार जिला के दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों व पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री व कटिहार के पूर्व सांसद तारिक अनवर की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने वाले भाजपा, जाप,राजद और अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि हैं.
प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से आफताब आलम, अध्यक्ष बिहार लेबर पार्टी, कंचन दास प्रवक्ता बिहार लेबर पार्टी, मो मतीन अंसारी, प्रमुख आजमनगर, तनवीर अहमद मुखिया, नेफुल अंसारी मुखिया, शकील अंजुम मुखिया सालमारी, जरताज अली मुुखिया, शाहिद हुसैन मुखिया, मोतीलाल तांती मुखिया, कमल प्रमाणिक मुखिया, ब्रह्मदेव राय मुखिया,हामिद मुखिया, मास्टर शहीर साहब, दानिश कमर, सरपंच, तनवीर अहमद, मो इमरान,पंचायत समिति सदस्य,प्रभात चंद्र झा, भाजपा नेता, मो सनोवर,पंचायत समिति,मो अंसार आलम,उपमुखिया,मिथिलेश मंडल,वार्ड सदस्य, मो सद्दाम हुसैन,पंचायत समिति, पप्पू यादव, निरंजन प्रसाद यादव, महबूब आलम उपमुखिया, बबलू पटवारी,उपमुखिया, मो हैदर अली, मो शाहंशाह, मो वहीद रजा, डाॅ कैशर आलम, मो इजहार आलम, मुकेश कुमार मंडल, अशोक कुमार राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा, मो जलील, रंजीत प्रसाद मंडल, मो शाहनवाज, मिथुन कुमार यादव, संजय राजवंशी, राजेश ठाकुर अौर संजीव मंडल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




