पटना : किसानों की आर्थिक हालत सुधार रहा केंद्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसान कल्याण के लिए पांच वर्षों में जो कार्य किया , वह पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया था. किसानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए मोदी सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि देने की शुरुआत […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसान कल्याण के लिए पांच वर्षों में जो कार्य किया , वह पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया था.
किसानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए मोदी सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि देने की शुरुआत की थी, जिसके तहत देश के करोड़ों किसानों को हर वर्ष छह हजार रुपये की मदद देने का प्रावधान किया गया था. दिसंबर 2018 में शुरू हुई इस योजना के तहत आठ करोड़ 35 लाख किसानों को लाभ दिया जा चुका है, जिसमें बिहार के भी लाखों किसान शामिल हैं.
इस योजना के तहत इन किसानों के खाते में अब तक कुल मिलाकर 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम भेजी जा चुकी है. इतने कम समय में इतने अधिक किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचना किसानों की आय दुगनी करने के संकल्प के प्रति प्रधानमन्त्री की प्रतिबद्धता का जीवंत सबूत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










