पटना : रिटायरिंग रूम में होटल जैसी सुविधाएं

Updated at : 09 Feb 2020 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : रिटायरिंग रूम में होटल जैसी सुविधाएं

ट्रेन यात्रियों को बाजार से सस्ती दर पर मिलेगी बेहतर सुविधा पटना : पूर्व मध्य रेल क्षेत्र के बड़े स्टेशनों के रिटायरिंग रूम में होटल जैसी सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी. इसको लेकर रेलवे ने आइआरसीटीसी को जिम्मेदारी दी है. रेलवे के निर्देश पर आइआरसीटीसी स्टेशनों के रिटायरिंग रूम को विकसित करने के साथ-साथ संचालन व […]

विज्ञापन
ट्रेन यात्रियों को बाजार से सस्ती दर पर मिलेगी बेहतर सुविधा
पटना : पूर्व मध्य रेल क्षेत्र के बड़े स्टेशनों के रिटायरिंग रूम में होटल जैसी सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी. इसको लेकर रेलवे ने आइआरसीटीसी को जिम्मेदारी दी है. रेलवे के निर्देश पर आइआरसीटीसी स्टेशनों के रिटायरिंग रूम को विकसित करने के साथ-साथ संचालन व रखरखाव भी करेगा. चरणबद्ध तरीके से रिटायरिंग रूम को विकसित करने की योजना बनायी है. इस योजना के पूरा होने के बाद रेलयात्रियों को सस्ते में स्टेशनों पर ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी. आइआरसीटीसी अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में ए-वन व ए श्रेणी के स्टेशनों पर स्थित रिटायरिंग रूम को विकसित कियाजायेगा
.
दानापुर रेलमंडल में ए श्रेणी के हैं 10 स्टेशन
पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में पांच रेलमंडल शामिल हैं, जिनमें दानापुर, मुगलसराय, धनबाद, सोनपुर व समस्तीपुर शामिल हैं. इसमें दानापुर रेलमंडल में पाटलिपुत्र, राजेंद्र नगर, दानापुर, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बक्सर, मोकामा, झाझा, किऊल व आरा आदि ए श्रेणी के स्टेशन हैं.
वहीं, पटना जंक्शन ए-वन श्रेणी का स्टेशन है. इसमें सिर्फ राजेंद्र नगर टर्मिनल पर रिटायरिंग रूम को बेहतर किया गया है. अब पटना साहिब व पटना जंक्शन स्थित रिटायरिंग रूम को विकसित करने के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है, जो एक माह के भीतर काम करना शुरू कर देंगी.
अन्य स्टेशनों के रिटायरिंग रूम किये जायेंगे विकसित
पूर्व मध्य रेल में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, दरभंगा, मुगलसराय, गया, मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल आदि स्टेशन हैं, जहां रिटायरिंग रूम की सुविधा है. लेकिन, यात्रियों को ठहरने में परेशानी होती है.
इन रिटायरिंग रूम को भी होटल की तर्ज पर विकसित किया जायेगा. गौरतलब है कि रेलकर्मियों की अनदेखी से रिटायरिंग रूम की स्थिति खराब है, जिससे यात्री रिटायरिंग रूम व डोरमेटरी में रुकना नहीं चाहते हैं. आइआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि ए-वन व ए श्रेणी के स्टेशनों पर होटल की तरह रिटायरिंग रूम व डोरमेटरी को विकसित करना है. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन