पटना : साली से जीजा ने किया दुष्कर्म पत्नी ने करवाया गिरफ्तार

Updated at : 08 Feb 2020 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : साली से जीजा ने किया दुष्कर्म पत्नी ने करवाया गिरफ्तार

पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित विग्रहपुर में अपनी ही 16 वर्षीय साली के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपित शिवकुमार (35 वर्ष) ने बीते बुधवार को अपनी पत्नी रूबी देवी की छोटी बहन का यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने आपबीती […]

विज्ञापन
पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित विग्रहपुर में अपनी ही 16 वर्षीय साली के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपित शिवकुमार (35 वर्ष) ने बीते बुधवार को अपनी पत्नी रूबी देवी की छोटी बहन का यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने आपबीती अपनी बहन को बतायी.
अपने पति के खिलाफ आक्रोशित रूबी देवी ने जक्कनपुर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. पत्नी के बयान पर पुलिस ने शिवकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस को दिये बयान में रूबी ने बताया कि वह मधुबनी जिले की रहने वाली है. विग्रहपुर में अपने पति शिवकुमार के साथ रहती है. वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है.
रूबी ने बताया कि पढ़ाई के काम से कुछ दिन पहले छोटी बहन विग्रहपुर में आयी थी. घटना के दिन घर के काम से वह बाहर गयी थी. दोपहर में आरोपित ने अपनी साली का उस समय दुष्कर्म किया, जब वह सो रही थी. घटना के बाद पीड़िता ने अपनी बहन के आने के बाद आपबीती बतायी. जक्कनपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पत्नी के बयान पर बलात्कार का मामला दर्ज करते हुए जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन