दुल्हिनबाजार : एनआरसी के समर्थन में निकला जुलूस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुल्हिनबाजार : रविवार को स्थानीय बाजार में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के बैनर तले ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने सीएए, एनआरसी व नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में नगर भ्रमण किया. मौके पर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के बैनर व झंडे लेकर पूरे बाजार का […]
विज्ञापन
दुल्हिनबाजार : रविवार को स्थानीय बाजार में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के बैनर तले ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने सीएए, एनआरसी व नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में नगर भ्रमण किया. मौके पर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के बैनर व झंडे लेकर पूरे बाजार का भ्रमण किया. इस दौरान सभी लोग सीएए, एनआरसी व नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में नारे लगा रहे थे.
मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नेता सुरेश कश्यप ने बताया कि सीएए, एनआरसी व नागरिक संशोधन कानून सभी के हित में है. वहीं, बजरंग दल के नेता पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि कुछ लोग इसे गलत बताते हुए जनता को भ्रमित कर रहे हैं. मौके पर अभाविप के नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता वेंकटेश शर्मा, भाजपा नेता अजेश शर्मा, कुंदन कुमार, सीमा कुमारी, मनोज शर्मा, दयानंद शर्मा, रमेश शर्मा, विनोद शर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










