पटना : 16 सूत्री उपायों से किसानों की आय होगी दुगनी: राजीव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि गांव, किसान और खेती के विकास को लेकर पूरी तरह समर्पित इस बजट के जरिए सरकार ने एक बार फिर से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है. कृषि बाजारों को उदारीकृत, खेती को और अधिक […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि गांव, किसान और खेती के विकास को लेकर पूरी तरह समर्पित इस बजट के जरिए सरकार ने एक बार फिर से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है.
कृषि बाजारों को उदारीकृत, खेती को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए बजट में खेती-किसानी और कृषि के लिए 16 सूत्रीय एजेंडे का ऐलान किया गया है. इन 16 स्कीमों के लिए दो लाख 83 हजार करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया जायेगा. सरकार ने बजट में सिंचाई, ऊर्जा, भंडारण व मार्केटिंग जैसी खेती-किसानी की बुनियादी सुविधाओं के विकास को भरपूर तवज्जो दी है, जो किसानों की उन्नति में सहायक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन