पटना : हत्या में मदद करने वाले पति-पत्नी धराये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : गंडक नदी से बरामद मीना देवी की लाश व हत्या मामले में आरोपित व फरार चल रहे रिटायर डीएसपी उत्तीम सिंह का सहयोग करने वाली गिरजा देवी व उसके पति रामाकांत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों पति-पत्नी को पुलिस ने उनके घर अगमकुआं स्थित छोटी पहाड़ी से गिरफ्तार किया है. मीना […]
विज्ञापन
पटना : गंडक नदी से बरामद मीना देवी की लाश व हत्या मामले में आरोपित व फरार चल रहे रिटायर डीएसपी उत्तीम सिंह का सहयोग करने वाली गिरजा देवी व उसके पति रामाकांत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
दोनों पति-पत्नी को पुलिस ने उनके घर अगमकुआं स्थित छोटी पहाड़ी से गिरफ्तार किया है. मीना देवी को मारने में दोनों ने डीएसपी की मदद की थी. रामाकांत ने भी मीना का गला दबा कर मारने में सहयोग किया था. इधर दोनों पति-पत्नी की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस दावा कर रही है कि फरार डीएसपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. सिटी एसपी जितेंद्र कुमार ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
डीएसपी की गिरफ्तारी को लेकर वैशाली में छापाउत्तीम सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पटना पुलिस ने वैशाली में छापेमारीकी. बताया जा रहा है कि मुख्यआरोपित वैशाली का रहने वाले हैं. गुरुवार को भी पत्रकार नगर थाना क्षेत्र स्थित डीएसपी के घर पुलिस गयी लेकिन वह फरार मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन