फुलवारीशरीफ : तीन संप हाउस व 10 नालों का होगा निर्माण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : नप फुलवारीशरीफ इलाके जलजमाव से मुक्त हो जायेंगे. इसके लिए तीन पंप हाउस और 10 बड़े नाले के निर्माण की स्वीकृत बैठक में दी गयी. नगर पर्षद के सभापति मो आफताब आलम ने बताया कि जल निकासी के लिए फुलवारीशरीफ के खगौललख, करोड़ीचक, बहादुर ब्रह्मस्थानी के निकट संप हाउस बनेगा. जिसमें सभी छोटे-बड़े […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : नप फुलवारीशरीफ इलाके जलजमाव से मुक्त हो जायेंगे. इसके लिए तीन पंप हाउस और 10 बड़े नाले के निर्माण की स्वीकृत बैठक में दी गयी. नगर पर्षद के सभापति मो आफताब आलम ने बताया कि जल निकासी के लिए फुलवारीशरीफ के खगौललख, करोड़ीचक, बहादुर ब्रह्मस्थानी के निकट संप हाउस बनेगा. जिसमें सभी छोटे-बड़े नालों को जोड़ा जायेगा. जला आपूर्ति के लिए मेंटेनेंस कार्यों को और सुदृढ़ किया जायेगा.
मेंटेनेंस के दौरान पीने का पानी अवरुद्ध नहीं हो इसके लिए मोटर पंप के कई पार्ट्स का स्टॉक नगर पर्षद में किया जायेगा. जिससे पार्ट्स के अभाव में पीने के पानी की सप्लाइ में किसी तरह की कठिनाई न हो. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, उपसभापति आशा देवी, सिटी प्रबंधक आनंद कुमार, वार्ड पार्षद में रशीदा खातून, विमलेश देवी, संजय सिंह, देव कुमार, मो मिंनहाज समेत तमाम वार्ड सदस्य मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन