पटना में प्रोफेसर की गोली मार कर हत्या, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर जाम की सड़क

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चांदमारी रोड में अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर शिवनारायण राम की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े टीपीएस […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चांदमारी रोड में अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर शिवनारायण राम की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े टीपीएस कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस प्रोफेसर शिवनारायण राम की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चांदमारी रोड में गोली मार दी. गोली लगने से प्रोफेसर जमीन पर गिर पड़े. उन्हें आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के पीछे के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है.

इधर, प्रोफेसर को गोली मारे जाने की सूचना मिलने पर परिजन पीएमसीएच पहुंचे और प्रोफेसर की मौत हो जाने की सूचना पर रोने-बिलखने लगे. वहीं, प्रोफेसर की हत्या के विरोध में पटना के चिरैयाटांड़ पुल पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इससे आवागमन बाधित हो गया है. सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन