पटना : बाजार समिति के पास मिले मृत सात कौए, बर्ड फ्लू की आशंका
Updated at : 29 Jan 2020 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बाजार समिति के पास मंगलवार को सात कौए मृत पाये गये. इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पशु एवं मत्स्य विभाग की रिसर्च टीम मौके पर पहुंची और दो मृत कौअों के सैंपल लेकर जांच के लिए कोलकता और भोपाल की लैब में भेजे. आशंका है कि […]
विज्ञापन
पटना : बाजार समिति के पास मंगलवार को सात कौए मृत पाये गये. इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पशु एवं मत्स्य विभाग की रिसर्च टीम मौके पर पहुंची और दो मृत कौअों के सैंपल लेकर जांच के लिए कोलकता और भोपाल की लैब में भेजे. आशंका है कि बर्ड फ्लू के कारण इनकी मौत हो सकती है. तीन से चार दिनों में इसकी रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी.
बर्ड फ्लू से इन्कार नहीं
बर्ड फ्लू की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है. लेकिन, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि किन कारणों से इन कौवों की मौत हुई है.
डॉ राजकिशोर चौधरी, सिविल सर्जन, पटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




