पटना : बेसमेंट में हल्दीराम रेस्टोरेंट चल रहा था, हुआ सील
Updated at : 28 Jan 2020 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कंकड़बाग मेन रोड के पुराने बाइपास पर स्थित राजेश्वर कॉम्प्लेक्स की पार्किंग के लिए निर्धारित बेसमेंट में चल रहे हल्दीराम रेस्टोरेंट को निगम प्रशासन ने सील कर दिया है. नगर आयुक्त एके पांडेय ने निगरानीवाद केस में अंतिम आदेश देते हुए बिल्डर को 24 जनवरी तक व्यावसायिक गतिविधियां बंद कर लेने का निर्देश […]
विज्ञापन
पटना : कंकड़बाग मेन रोड के पुराने बाइपास पर स्थित राजेश्वर कॉम्प्लेक्स की पार्किंग के लिए निर्धारित बेसमेंट में चल रहे हल्दीराम रेस्टोरेंट को निगम प्रशासन ने सील कर दिया है. नगर आयुक्त एके पांडेय ने निगरानीवाद केस में अंतिम आदेश देते हुए बिल्डर को 24 जनवरी तक व्यावसायिक गतिविधियां बंद कर लेने का निर्देश दिया था. बावजूद निर्धारित समय के बाद भी बिल्डर की ओर से रेस्टोरेंट बंद नहीं करने पर 26 जनवरी को निगम प्रशासन की टीम ने मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ पहुंच कर रेस्टोरेंट को सील कर दिया. बिल्डिंग के स्वीकृत नक्शे में बेसमेंट को पार्किंग के रूप में रेखांकित किया गया है. लेकिन, बिल्डर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने लगा.
बिल्डर ने नगर आयुक्त कोर्ट को भी किया गुमराह : इसके खिलाफ पिछले वर्ष दो निगरानीवाद केस 79ए/19 व 400ए/19 दर्ज किया गया और बिल्डर को नोटिस पर नोटिस भेजा गया. बिल्डर की ओर से नोटिस का जवाब जनवरी माह में दिया गया. जवाब में भी बिल्डर की ओर से नगर आयुक्त के कोर्ट को गुमराह किया गया.
फिर नगर आयुक्त ने 21 जनवरी को नगर आयुक्त ने अंतिम आदेशदिया. साथ ही कार्रवाई को लेकर टीम भी गठित की गयी, जिसमें शहरी
योजना के निदेशक व उप निदेशक, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, कार्यपालक अभियंता ललन सिंह को शामिल किया. इस टीम ने नगर आयुक्त के निर्देश पर दल-बल के साथ पहुंची व कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को सील कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




