महिला अंडर-23 वनडे में बिहार को चंडीगढ़ ने सात विकेटों से हराया
Updated at : 26 Jan 2020 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : महिला अंडर- 23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में बिहार को चंडीगढ़ से सात विकेटों से शिकस्त झेलनी पड़ी. यह हार बिहार महिला टीम के लिए नया नहीं पिछले सभी मैच महिला टीम ने गंवाये हैं. बिहार का अगला मैच 27 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ कीट यूनिवर्सिटी ग्राउंड, भुवनेश्वर में […]
विज्ञापन
पटना : महिला अंडर- 23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में बिहार को चंडीगढ़ से सात विकेटों से शिकस्त झेलनी पड़ी. यह हार बिहार महिला टीम के लिए नया नहीं पिछले सभी मैच महिला टीम ने गंवाये हैं. बिहार का अगला मैच 27 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ कीट यूनिवर्सिटी ग्राउंड, भुवनेश्वर में होगा.
कटक में शनिवार को बिहार टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 96 रन बनाये, जिसमें सर्वाधिक 37 रन अतिरिक्त से प्राप्त हुए हैं. बिहार से बल्लेबाजी करते हुए अपूर्वा कुमारी ने 20 व कोमल ने 11 रन बनाये. अन्य बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा नहीं पार कर सकीं. चंडीगढ़ से काश्वी गौतम ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच व रजनी देवी ने चार विकेट झटके.
जवाब में चंडीगढ़ ने 31.1 ओवर में तीन विकेट पर 99 रन बना मैच को जीत लिया. अमंजूत कौर 22, काश्वी गौतम ने नाबाद 12 रन बनाये. बिहार से अपूर्वा व प्रीति ने 1-1 विकेट लिये. एक खिलाडी रन आउट का शिकार हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




