पटना : पीपीयू में बीएड छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के बीएड के छात्रों ने एक बार फिर धरना दिया. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना के दौरान छात्रों ने परीक्षा लेने की मांग की. छात्रों ने विवि के कामकाज को पूरी तरह से ठप कर दिया. छात्रों को हटाने पहुंची पुलिस से छात्रों की तीखी झड़प हुई. […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के बीएड के छात्रों ने एक बार फिर धरना दिया. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना के दौरान छात्रों ने परीक्षा लेने की मांग की. छात्रों ने विवि के कामकाज को पूरी तरह से ठप कर दिया. छात्रों को हटाने पहुंची पुलिस से छात्रों की तीखी झड़प हुई. पत्रकार नगर एवं कंकड़बाग थाने से बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं जिला नियंत्रण कक्ष से दंडाधिकारी छात्रों को हटाने की कोशिश की, लेकिन छात्र डटे रहे. छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में धरना देने की मांग की, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने अस्वीकार कर दिया.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एआइएसएफ के जिला सचिव जन्मेजय कुमार ने कहा कि कुलपति की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है कि इतनी ठंड में खुले आसमान में छात्र धरने पर बैठे हैं और कोई सुनने वाला नहीं. जब राजभवन ने सीइटी उतीर्ण विद्यार्थियों की परीक्षा लेने का आदेश दे दिया है, तो कुलपति फिर छात्रों की विशेष परीक्षा लेने में रोड़ा क्यों अटका रहे हैं.
परीक्षा की तिथि की घोषणा होते ही आंदोलन समाप्त होगा. बीएड छात्र सुमन कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जारी आंदोलन अब मांगों की पूर्ति तक जारी रहेगा. बीएड छात्रा स्वीटी कुमारी ने कहा कि पूरे मामले को लेकर अब मानवाधिकार आयोग एवं महिला आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे. इतनी कड़ाके की ठंड में छात्राएं धरने पर खुले आसमान के निचे बैठे हैं और कुलपति वार्ता तक नहीं कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन